मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी: धनबाद-एलटीटी ट्रेन का घट गया किराया, सांसद ढुलू महतो करेंगे शुभारंभ
Dhanbad-Mumbai LTT Train Fare Dropsः धनबाद-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन सोमवार को सांसद ढुलू महतो करेंगे। ट्रेन के नियमित हो ...और पढ़ें

धनबाद - मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक ट्रेन।
HighLights
सांसद ढुलू महतो धनबाद-मुंबई ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।
ट्रेन नियमित होने पर किराए में 175-420 रुपये की कमी।
किराया घटने से बुकिंग में उछाल, कई सीटें वेटिंग।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद - मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनल की साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन सोमवार को होगा। सांसद ढुलू महतो धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म आठ से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह रात 10:30 पर होगा। इस ट्रेन के नियमित होने से स्लीपर से एसी तक 175 से 420 रुपये तक किराया घट गया है। किराये में कमी से बुकिंग तेज हो गई है।
धनबाद से चलने वाली ट्रेन में पहले दिन स्लीपर में वेटिंगलिस्ट तो थर्ड एसी में आरएसी है। आठ से मुंबई से चलने वाली ट्रेन की सीटें फुल हो गई हैं।
एलटीटी से धनबाद
स्लीपर 20 मई तक वेटिंगलिस्ट, इकोनमी 22 तक वेटिंगलिस्ट व 29 को आरएसी, थर्ड एसी में आठ अप्रैल को वेटिंगलिस्ट, 15 व 22 को नो रूम, सेकंड एसी में 29 अप्रैल तक वेटिंगलिस्ट
स्पेशल का टैग हटते ही ऐसे घटा किराया (रुपये में)
स्लीपर - 955 - 780
इकोनमी - 2255 - 1890
थर्ड एसी - 2365 - 1995
सेकंड एसी - 3285 - 2865