विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया-पटना रेलखंड पर बढ़ा जलस्तर, धनबाद-पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:30 PM (IST)

गया-पटना रेलखंड पर पुल संख्या 21 के पास जलस्तर बढ़ने से धनबाद-पटना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए ...और पढ़ें

यात्री हेल्पलाइन 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचें।

यात्री हेल्पलाइन 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचें।

HighLights

  1. गया-पटना रेलखंड पर पुल 21 के पास जलस्तर बढ़ा।

  2. धनबाद-पटना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बिहार के गया पटना रेल खंड के पेसरहा और परसा बाज़ार स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 21 पर पानी का जलस्तर खतरे के निशान से धनबाद-पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया है। इसका सीधा असर धनबाद से चलने और गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा है जिससे रेल यात्रियों को रूट डायवर्जन के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार छह सितंबर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गया-पटना के बजाय परिवर्तित मार्ग बांका घाट-फतुहा इस्लामपुर होते हुए पटना पहुंचेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 13330 पटना-धनबाद एक्सप्रेस भी पटना-गया-बांका घाट मार्ग के स्थान पर पटना-फतुहा-इस्लामपुर-तिलैया-पीएमपी मार्ग होकर चलाई जा रही है। वहीं हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18625/18626 को भी कोडरमा-गया के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा।

इसके अलावेधनबाद रेल मंडल के कोडरमा मार्ग से गुजरने वाली तथा बिहार-यूपी रूट की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। जिसमें
ट्रेन संख्या 18625 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीकेपीएल-राजगीर-तिलैया-गया होकर चलाई जा रही है, वापसी में यह ट्रेन कोडरमा-गया के बजाय डायवर्टेड रूट से चलेगी।

ट्रेन संख्या 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस पटना-आरा-बक्सर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गंतव्य तक जाएगी।वापसी में यह ट्रेन भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय-बक्सर-आरा-पटना होकर चलेगी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम एप के माध्यम से अपनी ट्रेन की सही स्थिति और रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।