Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: धनबाद से टिकट मिलने के बाद सांसद पीएन सिंह से मिलने पहुंचे ढुलू महतो, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 04:25 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 विधायक ढुलू महतो को धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने अपना उम्‍मीदवार घोषित किया है। बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने आज बाबा बैद्यनाथ म ...और पढ़ें

    निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मिले ढुलू महतो, लिया आशीर्वाद।
    निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मिले ढुलू महतो, लिया आशीर्वाद।

    HighLights

    1. इस बार उम्र को देखते हुए कटा पशुपतिनाथ सिंह का टिकट।
    2. ढुलू महतो को धनबाद सीट से भाजपा ने चुना अपना उम्‍मीदवार।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद लोकसभा से भाजपा का टिकट मिलने के बाद बाघमारा विधायक ढुलू महतो निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह के आवास जाकर आशीर्वाद लिया। पशुपतिनाथ सिंह ने जीत का आशीर्वाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही।

    ढुलू महतो ने किया बाबा बैद्यनाथ का किया दर्शन 

    महतो इस दौरान पशुपतिनाथ सिंह के घर के लोगों से भी मिलकर आशीर्वाद लिया। यहां पर भाजपा की वरिष्ठ नेताओं से भी उन्होंने मुलाकात की। लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक चर्चा हुई।

    बताया गया कि इस बार केंद्र में भाजपा की 400 पर वाली बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले महतो ने टिकट मिलने के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ से जीत का आशीर्वाद मांगा। इधर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

    चौथी बार पशुपतिनाथ सिंह को नहीं मिला टिकट

    पशुपतिनाथ सिंह धनबाद से 2009, 2014 और 2019 लोकसभा से टिकट लेकर सांसद बने। धनबाद सीट पर उन्होंने लगातार हैट्रिक जीत दर्ज की है।

    हालांकि, इस बार उम्र को देखते हुए पशुपतिनाथ सिंह का टिकट कट गया, बाघमारा विधायक ढुलू महतो को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने टिकट दिया है। इससे पहले टिकट को लेकर विभिन्न प्रकार के कयास जताई जा रहे थे। लेकिन अंतत ढुलू महतो पर विश्वास जताया है।

    भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी

    इधर धनबाद में टिकट को लेकर भाजपा के कुछ कार्यकर्ता नाराज की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया फेसबुक पर कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि पार्टी के बड़े नेताओं से इससे कोई मतलब नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: धनबाद से BJP ने ढुलू महतो को बनाया उम्‍मीदवार, विधायक ने कहा- मजदूर का यह बेटा जिम्‍मेदारियों को करेगा पूरा

    यह भी पढ़ें: 'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं...', हेमंत सोरेन की पत्नी ने होली के मौके पर किया भावुक पोस्ट