Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनबाद में घमासान: धैया में फूलचंद मंडल और रणविजय सिंह के बेटों में तकरार, दोनों ने एक-दूसरे पर लगाया हथियार चमकाने का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 10:23 AM (IST)

    धैया में सोमवार को कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह और झामुमो नेता और पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के पुत्र आशीष मंडल के बीच गाड़ी ओवरटेक करन ...और पढ़ें

    धैया में फूलचंद मंडल और रणविजय सिंह के बेटों में तकरार।
    धैया में फूलचंद मंडल और रणविजय सिंह के बेटों में तकरार।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर सोमवार को धैया में कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर सिंह और झामुमो नेता और पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के पुत्र आशीष मंडल के बीच भिडंत हो गई। इस भिड़ंत में रणवीर सिंह पर पिस्टल लहराने का आरोप लगा है। फूलचंद मंडल के बेटे ने बचाव में पथराव किया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ धनबाद थाने में प्राथमिकी कराई है।

    पुलिस ने शुरू की छानबीन

    फूलचंद के बेटे आशीष ने कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर पर गाड़ी ओवरटेक कर पिस्टल चमकाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है।

    वहीं रणवीर के चालक सिजुआ 10 नंबर निवासी अभिजीत रंजन ने आशीष और उसके एक साथी के खिलाफ धनबाद थाने में शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    आशीष के बयान के आधार पर घटना

    आशीष ने पुलिस को बताया है कि सोमवार दिन के 11.30 बजे वह पत्नी के साथ बैंकमोड़ जा रहे थे। मेमको मोड़ के पास एमजी ग्लोस्टर गाड़ी पर सवार रणवीर उनकी गाड़ी के आगे चल रहे थे।

    उन्होंने हाॅर्न बजाकर साइड से ओवरटेक कर अपनी गाड़ी आगे निकाली। इससे रणवीर नाराज हो गया। फिर वह अपनी गाड़ी काफी तेजी से भगाते हुए आगे निकला।

    रानीबांध के पास उसने अपनी गाड़ी रोक दी। जब उनकी गाड़ी वहां पहुंची, तो वह शीशा खोलकर उन्हें बुलाने लगा। बुलाने पर वे नहीं गए, तो रणवीर ने अपनी गाड़ी का बैक गियर लगाकर उनकी कार में ठोकर मार दी।

    फिर सड़क की दूसरी ओर जाकर गाड़ी खड़ी की और शीशा खोलकर पिस्टल चमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

    यह भी पढ़ें: Dhanbad Bandh: दवा से लेकर दारू नहीं मिलेगा कुछ भी, डॉक्‍टर भी नहीं देंगे OPD में सेवा, रंगदारी के खिलाफ छिड़ी मुहिम

    रणवीर ने कुछ यूं सुनाई आपबीती

    दूसरे पक्ष से रणवीर के चालक अभिजीत रंजन ने अपनी शिकायत में बताया है कि मंगलवार को दिन 11 बजे के करीब रानीबांध तालाब के पास वह अपनी गाड़ी का टर्न ले रहा था। तभी इनोवा ने पीछे से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उस गाड़ी पर फूलचंद मंडल का पुत्र आशीष और उसका एक दोस्त सवार था।

    टक्कर मारने के बाद दोनों गाड़ी से उतरे और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान आशीष ने कमर ने पिस्टल निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने पत्थर से उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी प्रकार से जान बचाकर वहां से वह भागा।

    खबरें और भी

    धनबाद थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर एक-दूसरे खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा किया है। इधर, सूड़ी समाज के जिलाध्यक्ष गौतम मंडल ने इस मामले में रणविजय सिंह के पुत्र पर कार्रवाई करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: मिशन-2024 के लिए एक्शन मोड में हेमंत सोरेन, JMM कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव की तैयारी का मूलमंत्र