Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अस्पताल जाने के रास्ते पर सजा मीना बाजार, इमरजेंसी वाले मरीजों पर आई आफत; हर दिन लग रहा है भारी जाम

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 09:52 AM (IST)

    Dhanbad News धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोज बड़ी संख्‍या में मरीज इलाज के लिए आते हैं लेकिन अब उन्‍हें अस्‍पताल के गेट तक ...और पढ़ें

    अस्पताल के रास्ते पर सजा मीना बाजार, इमरजेंसी में जाने वाले मरीजों को परेशानी।
    अस्पताल के रास्ते पर सजा मीना बाजार, इमरजेंसी में जाने वाले मरीजों को परेशानी।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आने वाले इमरजेंसी मरीजों को इन दिनों अस्पताल परिसर में प्रवेश होते ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के गेट से लेकर मुख्य गेट तक चारों तरफ बाजार लगा दिए जा रहे हैं। इस वजह से पूरे रास्ते में आवागमन बाधित हो रहा है।

    जाम लगने से मरीजों को खूब हो रही परेशानी

    हर दिन गंभीर मरीज यहां जाम में फंस रहे हैं। हर दिन डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ भी बाजार लगाने वाले लोगों के साथ झगड़ा हो रहे हैं।

    यहां आने वाले मरीज और 108 एंबुलेंस के चालकों ने इसकी शिकायत अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार से की है। 108 एंबुलेंस के चालकों का कहना है हर दिन यहां पर जाम लगा दिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को ले जाने में परेशानी हो रही है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    होमगार्ड जवान नहीं करते कारवाई, हर दिन लग रहा बाजार

    अस्पताल के लिए 15 होमगार्ड की जवान यहां ड्यूटी कर रहे हैं। जाम को हटाने के लिए उन्हें यहां ड्यूटी पर लगाया गया है। लेकिन यहां स्थानीय लोगों का कहना है कि होमगार्ड के जवान ही कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

    हर दिन ठेला खोमचा के अलावा खिलौने की दुकान भी सज रहे हैं। सड़क पर ही वहां और बाइक खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    निगम का वाटर प्लांट गायब, बन गया किराना दुकान

    नगर निगम की ओर से लगभग 6 लख रुपए किराया से अस्पताल परिसर में वाटर प्लांट स्थापित किया गया। यहां पर मरीजों के लिए काफी सस्ते दर पर पानी की व्यवस्था की गई।

    खबरें और भी

    लेकिन कुछ ही दिनों में चलकर यह वाटर प्लांट बंद हो गया है। अब मरीजों को यहां पर एक बूंद भी पानी नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि इसे दुकानदार ने किराना स्टोर बना दिया है। चाय और पकौड़ी भी बेची जा रहे हैं।

    जाम हटाने के लिए होमगार्ड के जवानों को कहा गया है। लेकिन लगातार इसकी समस्या बन रही है। मरीज और डॉक्टर को काफी परेशानी हो रही है- डॉ अनिल कुमार, अधीक्षक।

    यह भी पढ़ें: धनबाद में रद्द हुआ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम जिला प्रशासन से नहीं मिली इजाजत; अब कोर्ट जाएंगे भाजपा विधायक ढुलू महतो

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: रांची में बढ़ा कुत्तों का आतंक, रोजाना अस्पताल में आ रहे 300 केस; स्थानीय लोगों में खौफ