Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनबाद में चुनाव का असर: एक महीने में बनकर तैयार होगा एयरपोर्ट, फ्लाईओवर का काम भी होगा शुरू; पढ़ें डिटेल

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 12:07 PM (GMT+05:30)

    धनबाद में चुनाव का रंग परवान पढ़ता नजर आ रहा है। चुनाव सामने आते ही शहर में विकास का काम जोरो पर हो रहा है। एक महीने के अंदर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गय ...और पढ़ें

    धनबाद में एक महीने में बनकर तैयार होगा एयरपोर्ट।
    धनबाद में एक महीने में बनकर तैयार होगा एयरपोर्ट।

    HighLights

    1. चाइनीज तकनीक से एयरपोर्ट बनाने का काम जल्‍द होगा पूरा।
    2. फ्लाईओवर के लिए रेलवे ने दे दी है एनओसी।
    3. शहर मेंउद्यान भी बनकर होगा तैयार।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। आखिरकार धनबाद में एयरपोर्ट की मांग चुनाव नजदीक आते ही पूरी हो ही गई। एक महीने के अंदर एयरपोर्ट बन जाएगा। चाइनीज तकनीक से कम से कम समय में निर्माण होगा। इसकी स्वीकृति सभी स्तर पर मिल चुकी है।

    इनके प्रयास से संभव हुआ काम

    धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्णिमा नीरज सिंह, मथुरा प्रसाद महतो और अपर्णा सेनगुप्ता के संयुक्त प्रयास से यह संभव हुआ है।

    सांसद एवं विधायकों ने एक साथ मिलकर रांची से दिल्ली तक इसके लिए दबाव बनाया।  धनबाद की हवा जहरीली मानी जाती थी, वह एकदम स्वच्छ हो गई।

    चुनाव ने प्रदूषण को कम कर दिया। यह करिश्मा नगर निगम के कारण हुआ है। निगम ने लुबी सर्कुलर रोड के माॅनिटर से वायु गुणवत्ता माप कर इसका सबूत दे दिया है। निगम ने पीपीटी से ही शहर के प्रदूषण को कम कर दिया।

    आपको बता दें कि नगर निगम, रेलवे और वन विभाग ने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर शहर की हरियाली छीन ली थी। बावजूद जिला प्रशासन की आंखें बंद रहीं। आम लोग भी चुप्पी साधे रहे थे।

    पूजा टाॅकीज-बैंकमोड़ व गोविंदपुर में बनेगा फ्लाईओवर

    शहर से लेकर गांव तक के लोगों को अब जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। पूजा टाकीज से लेकर बैंकमोड़ तक फ्लाईओवर एवं गोविंदपुर बाजार में फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी सरकार से मिल गई है। रेलवे ने भी एनओसी दे दी है।

    होली खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एक महीने के अंदर दोनों जगहों पर फ्लाई ओवर का निर्माण हो जाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से यह निर्माण होगा। इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सांसद एवं विधायकों ने संयुक्त रूप से सरकार पर दबाव डाला। नतीजा सामने है।

    खबरें और भी

    बिग बाजार के पीछे बनेगा उद्यान , बरवाअड्डा में वाटर पार्क

    आखिरकार नगर निगम की नींद टूटी। शहरवासियों के मनोरंजन के लिए पार्क और वाटर पार्क का निर्माण होगा। नगर निगम ने इसके लिए कार्य आवंटित कर दिया है। एक महीने के अंदर दोनों बन जाएंगे।

    बिग बाजार के पीछे बच्चों के खेलने के लिए पार्क होगा। वहां आप मार्निंग वाक भी कर सकेंगे। पार्क में व्यायाम करने के भी सारे संसाधन रहेंगे। वाटर पार्क के लिए आपको बंगाल जाने की जरूरत नहीं होगी। बरवाअड्डा में एक बड़ा वाटर पार्क बनेगा। 

    यह भी पढ़ें: Holi Dry Day: दारू के दाम से नहीं लड़खड़ा रहे कदम, प्रति बोतल वसूले जा रहे 20 से 60 रुपये अधिक; फिर भी दुकानों पर भीड़

    यह भी पढ़ें: नसबंदी पर 3 हजार... तो बंध्याकरण में 2000, इस राज्य की सरकार की खास स्कीम; ऐसे उठा सकते हैं लाभ