Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad में बदला स्‍कूलों का टाइम टेबल, आज से 31 जनवरी तक सुबह नौ बजे से चलेंगे सभी निजी व सरकारी स्कूल

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 01:12 PM (IST)

    धनबाद में ठंड और कोहरे की डबल मार को देखते हुए फैसला लिया गया है कि आज से 31 जनवरी तक सुबह नौ बजे से सभी निजी व सरकारी स्कूल चलेंगे। 31 जनवरी तक इसी ...और पढ़ें

    आज से 31 तक सुबह नौ बजे से चलेंगे सभी निजी व सरकारी स्कूल।
    आज से 31 तक सुबह नौ बजे से चलेंगे सभी निजी व सरकारी स्कूल।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। भीषण ठंड और तापमान में अचानक गिरावट को देखते हुए उपायुक्त ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने आदेश जारी किया है। अब स्कूल सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगा।

    31 जनवरी तक यही रहेगा रूटीन

    जिले के सभी निजी, सीबीएसई, आइसीएसई, गैर सरकारी, अल्पसंख्यक, प्लस टू उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 31 जनवरी तक इसी समयावधि में विद्यालयों में अध्यापन कार्य होगा।

    बच्‍चों की सेहत को ध्‍यान में रख लिया गया फैसला

    उपायुक्त का कहना है कि भीषण ठंड व तापमान में गिरावट से स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाई हो रही है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी कोटि के विद्यालयों के लिए अध्यापन अवधि में बदलाव किया गया है।

    डीईओ भूतनाथ रजवार ने भी अपने स्तर से इसी समयावधि को लेकर कार्यालय आदेश निकाला है। इधर कार्मल स्कूल, धनबाद में समय बदल दिया गया है। बुधवार से यहां सुबह नौ बजे से कक्षाएं चलेंगी।

    यह भी पढ़ें: धनबाद में Income Tax की ताबड़तोड़ छापामारी, सुबह-सुबह कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर बोला धावा; पड़ताल जारी

    यह भी पढ़ें: 'ED की कार्रवाई से झामुमो में बौखलाहट...' प्रदीप वर्मा का पार्टी के आक्रोश पर पलटवार, कहा- 'इनके नेता के पास जवाब नहीं'

    खबरें और भी