यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: तीन लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा नेताओं का आज धनबाद में जुटान, कई दिग्गज नेताओं का संबोधन
Jharkhand News झारखंड के धनबाद गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रमुख नेताओं का रविवार को धनबाद में जुटान होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाब ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड के धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रमुख नेताओं का रविवार को धनबाद में जुटान होगा।
- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इस बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करेंगे।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand News: झारखंड के धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रमुख नेताओं का रविवार को धनबाद में जुटान होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इस बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी इस बैठक में शामिल होंगी।
जिला भाजपा कार्यालय में दिन 11 बजे बैठक शुरू होगी। धनबाद, गिरिडीह एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सांसदों के अलावा तीनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिलाध्यक्ष इस बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसी माह संभवत: 13 जनवरी को धनबाद में कार्यक्रम होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सिंदरी में हर्ल का उदघाटन कर सकते हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर भी इस बैठक में मंथन होगा। भाजपा ने यह बैठक काफी जल्दबाजी में बुलाई है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे इस बैठक की सूचना प्रदेश भाजपा ने दी है।