Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोमो में रेल कर्मियों का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, भत्तों में विसंगति पर रोष

    By Manoj Kumar Swankar Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 27 Mar 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

    All India Loco Running Staff Association गोमो में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने किल ...और पढ़ें

    गोमो स्टेशन पर प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी।

    गोमो स्टेशन पर प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी।

    HighLights

    1. किलोमीटर भत्ते में कम वृद्धि पर जताया विरोध।

    2. भत्ते पर 70% आयकर छूट बहाली की मांग।

    3. छुट्टियों पर प्रतिबंध, उत्पीड़न बंद करने की अपील।

    संवाद सूत्र, जागरण, गोमो (धनबाद)। All India Loco Running Staff Association आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना के समर्थन में शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल के विभिन्न डिपो में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में गोमो स्थित चालक नियंत्रण कक्ष परिसर में भी रेल कर्मियों ने धरना दिया।

    प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और स्थानीय रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने के बाद अन्य भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई, लेकिन किलोमीटर भत्ता में मात्र 14.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। संगठन ने स्पष्ट किया कि इस विसंगति को हर हाल में दूर किया जाना चाहिए।

    इसके अलावा कर्मचारियों ने मांग की कि किलोमीटर भत्ता के 70 प्रतिशत हिस्से पर पूर्व की तरह आयकर में छूट बहाल की जाए। वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग द्वारा समय-समय पर छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है और छोटी-छोटी बातों पर कर्मचारियों को परेशान किया जाता है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

    धरना में मंडल सचिव आरआर प्रजापति, परमानंद कुमार, विजय कुमार सहित कई रेलकर्मी मौजूद थे।

    खबरें और भी