गोविंदपुर अंचल कार्यालय का हजारीबाग आयुक्त ने किया निरीक्षण, सरकारी भूमि की हर हाल में रक्षा के दिए निर्देश
Dhanbad News: प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने गोविंदपुर और निरसा अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने गैर आबाद भूमि की रक्षा करने, गलत जमा ...और पढ़ें

गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, साथ में सीओ व अन्य अधिकारी। (फोटो जागरण)
संवाद सूत्र, गोविंदपुर/निरसा (धनबाद)। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने गैर आबाद भूमि की हर हाल में रक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंगलवार को करीब दो घंटे तक गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर विभागीय निर्देश दिए।
उन्होंने सीओ यशवंत कुमार सिन्हा से विभिन्न मामलों की जानकारी ली। एसआइआर की भी समीक्षा की। गलत लोगों का नाम हटाने, सही लोगों का नाम किसी भी हालत में नहीं कटने देने व काम समय पर पूरा करने का भी आदेश दिया। कहा कि इस कार्य में किसी बीएलओ या वालंटियर की लापरवाही ठीक नहीं है।
उन्होंने सरकारी जमीन की हर हाल में रक्षा करने का निर्देश सीओ यशवंत कुमार सिन्हा को दिया। उन्होंने वैसी आनलाइन जमाबंदी भी रद करने का निर्देश दिया, जिन्होंने गलत तरीके से कायम कर लिया है। उन्होंने एक जनवरी 1946 के बाद के गलत तरीके से कायम गलत जमाबंदी की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में सरकारी जमीन बची रहेगी तो उसे सरकारी उपयोग में लिया जाएगा। उन्होंने समय पर दाखिल खारिज का निष्पादन करने व जनता को नहीं दौड़ने का भी निर्देश दिया। आय, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र समय पर निर्गत करने को कहा।
खबरें और भी
प्रमाण पत्रों के लिए विद्यार्थी परेशान रहते हैं। जनता की समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय में आने वाले आवेदनों पर कार्रवाई करने को कहा। आयुक्त ने कहा कि यदि कोई गरीब अपनी फरियाद लेकर अंचल कार्यालय आता है तो उसकी फरियाद गंभीरता से सुनकर कार्रवाई करनी चाहिए।
गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम, अंचल अधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक श्रीमती नेहा ने उनका स्वागत किया।
इधर प्रमंडलीय आयुक्त ने एसआइआर को लेकर निरसा प्रखंड व कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ व बीडीओ को कई निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ इंद्रलाल ओहदार व सीओ विक्रम आनंद उपस्थित थे।