विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनबाद में भारी बारिश और तूफान ने बिगाड़ी दुर्गा पूजा की रौनक, पंडाल और लाइट गेट गिरने से यातायात ठप

Published: Fri, 26 Sep 2025 05:24 PM (GMT+05:30)

धनबाद में भारी बारिश और तेज हवा ने दुर्गा पूजा पंडालों को काफी नुकसान पहुंचाया। मटकुरिया में एक प्रसिद्ध पूजा ...और पढ़ें

तेज बारिश से ढहे दुर्गा पूजा के पंडाल। फोटो जागरण
तेज बारिश से ढहे दुर्गा पूजा के पंडाल। फोटो जागरण

जागरण टीम, धनबाद/गिरीडीह। अचानक शहर में भारी बारिश और तेज हवा ने दुर्गा पूजा आयोजन समितियों की तैयारी पर खलल डाल दिया। तेज बारिश व हवा से बने पंडाल व लगे लाइट गेट पर भारी क्षति हुई।

मटकुरिया स्थित चर्चित पूजा पंडाल का आकर्षक लाइट गेट अचानक गिर गया। पूजा समिति के सदस्य मंजित सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश की वजह से गेट संतुलन नहीं बना पाया और गिर गया, जिसके सड़कों पर आवागमन करने वालों को परेशानी हुई।

लाइट कर्मी सड़क से हटाने में लगे हुए हैं। भूली बी ब्लाक में 8.50लाख की लागत से तिरुपति का बालाजी मंदिर बनाया जा रहा था, जो पूरी तरह ढह गया। इसके अलावा सरायढेला में लाइट गेट गीर गया।

सड़क पर जाम लगा रहा। हालांकि, गनीमत रही कि तीनों जगह कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

गिरीडीह में भी बारिश का कहर

आश्विन माह में छाया काला बदरा शुक्रवार की दोपहर बाद एकाएक तेज हवाओं के झोंके के साथ जमकर बरसा।इस क्रम में तेज हवाओं के साथ आई आंधी के कारण कहीं पेड़ गिरा तो कहीं पेड़ की डाली गिरी। वहीं कहीं बिजली का तार टूटा तो कहीं दुर्गा पूजा को लेकर बनाया जा रहा पंडाल का कुछ हिस्सा भी गिर गया।

पेड़ों के गिरने से आवाजाही भी काफी देर तक प्रभावित हुआ। लोगों ने किसी प्रकार प्रयास कर पेड़ों को सड़क पर से हटाने का काम किया। बनियाडीह, चैताडीह, एएसपी आवास के समक्ष, सिहोडीह, शीतलपुर, पचंबा समेत अन्य स्थानों पर पेड़ व डाली गिरा।

आंधी के साथ मूसलाधार बारिश के कारण नालियों का गंदा पानी व कचरा सड़क व गली में बहता रहा। इधर तेज बारिश बचने को ठांव की तलाश में भाग रहे लोगों को भी खूब भिंगोया।इधर बारिश क कारण गुल हुई बिजली भी काफी देर बाद बहाल की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।