Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झमाझम बारिश से लबालब होने लगे डैम, बिजली उत्पादन तेज, दो दिनों में मैथन का जलस्तर 2.45 फीट बढ़ा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:06 AM (GMT+05:30)

    DVC Maithon Dam: लगातार बारिश से मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा, जिससे डीवीसी का बिजली उत्पादन तेज हो गया है। ...और पढ़ें

    लबालब मैथन डैम में बोटिंग करते पर्यटक।

    लबालब मैथन डैम में बोटिंग करते पर्यटक।

    HighLights

    1. मूसलाधार बारिश से मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा।

    2. डीवीसी ने दोनों हाइडल परियोजनाओं में बिजली उत्पादन बढ़ाया।

    3. बढ़ते जलस्तर से स्थानीय नाविकों और पर्यटन व्यवसाय में खुशी।

    संवाद सूत्र, मैथन (धनबाद)। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज कराई है। बढ़ते जलस्तर के साथ ही डीवीसी ने दोनों हाइडल परियोजनाओं में बिजली उत्पादन तेज कर दिया है।

    वहीं जलस्तर बढ़ने से स्थानीय नाविकों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं। डीवीसी के अनुसार, तीन अगस्त को मैथन डैम का जलस्तर 463 फीट था, जो चार अगस्त को 464.99 फीट और बुधवार शाम छह बजे तक बढ़कर 465.45 फीट पहुंच गया।

    इसी तरह पंचेत डैम का जलस्तर भी दो दिनों में 402 फीट से बढ़कर 404 फीट हो गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो दोनों जलाशय तेजी से अपनी निर्धारित क्षमता की ओर बढ़ेंगे।

    जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए डीवीसी ने मैथन हाइडल पावर स्टेशन में तीन टरबाइनों के माध्यम से 63 मेगावाट तथा पंचेत हाइडल परियोजना में 80 मेगावाट क्षमता के अनुरूप बिजली उत्पादन बढ़ा दिया है। मानसून के दौरान इन परियोजनाओं से राज्य और राष्ट्रीय ग्रिड को अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाती है।

    खबरें और भी

    डीवीसी ने मैथन डैम में मरम्मत कार्य के कारण पहले जलस्तर नियंत्रित रखा गया था। अब लगातार वर्षा से स्थिति सामान्य होने लगी है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की टीम दोनों डैम के जलस्तर और जलप्रवाह पर लगातार निगरानी रख रही है।

    इधर, जलस्तर बढ़ने से स्थानीय नाविकों में भी उत्साह है। उनका कहना है कि पिछले दिनों कम जलस्तर के कारण नौका संचालन प्रभावित था, लेकिन अब नौकायन आसान होगा। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ने और स्थानीय लोगों के रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद है।