Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    होली पर बिहार-यूपी जाने वालों के लिए खुशखबरी! धनबाद होकर चलाई जाएंगी चार स्‍पेशल ट्रेनें; देखें टाइम टेबल

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 12:47 PM (IST)

    Holi Special Train होली के समय में धनबाद होकर चलने वाली चार जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों में रांची-जयनगर रांची-गोरखपुर रांची-पूर्णिया और रांची-कटिहार स्पेशल ...और पढ़ें

    जयनगर, गोरखपुर, पूर्णिया व कटिहार के लिए धनबाद होकर होली स्पेशल ट्रेन।
    जयनगर, गोरखपुर, पूर्णिया व कटिहार के लिए धनबाद होकर होली स्पेशल ट्रेन।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। होली के दौरान धनबाद होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनमें रांची-जयनगर, रांची-गोरखपुर, रांची-पूर्णिया और रांची-कटिहार स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन तिथि की घोषणा के साथ ही टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

    धनबाद होकर चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें

    • 08838 रांची-जयनगर स्पेशल 23 मार्च को रात 11:55 पर खुलेगी। रात 2:10 पर बोकारो, अलसुबह 4:20 पर धनबाद और शाम 4:30 पर जयनगर पहुंचेगी।
    • 08839 जयनगर-रांची स्पेशल 24 मार्च को जयनगर से रात 11:50 पर खुलेगी। अगले दिन सुबह 10:55 पर धनबाद व शाम 4:45 पर रांची पहुंचेगी।
    • 08821 रांची-गोरखपुर स्पेशल 22 मार्च को रांची से रात 9:45 पर रवाना होगी। रात 11:38 पर बोकारो व देर रात 2:20 पर धनबाद आएगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचगी।
    • 08822 गोरखपुर-रांची स्पेशल 24 मार्च को गोरखपुर से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। दोपहर 3:35 पर धनबाद व शाम 6:05 पर बोकारो और रात 9:25 पर रांची पहुंचेगी।
    • 05761 रांची -कटिहार स्पेशल 22 व 29 मार्च को चलेगी। रांची से रात 8:30 पर रवाना होगी। रात 10:45 पर बोकारो व देर रात 12:40 पर धनबाद व अगले दिन 11:00 बजे कटिहार पहुंचेगी।
    • 05762 कटिहार-रांची स्पेशल 21 व 28 मार्च को चलेगी। कटिहार से रात 10:30 पर चलेगी। अगले दिन 10:00 बजे धनबाद व 11:50 पर बोकारो व दोपहर 2:25 पर रांची पहुंचेगी।
    • 08849 रांची -पूर्णिया स्पेशल 23 मार्च को चलेगी। रांची से सुबह 5:30 पर खुल कर सुबह 7:40 पर बोकारो व 9:45 पर धनबाद आएगी और जसीडीह, बरौनी होकर रात 9:00 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।
    • 08850 पूर्णिया-रांची स्पेशल 23 मार्च को चलेगी। पूर्णिया से रात 11:55 पर रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:00 बजे धनबाद व 10:40 पर बोकारो और दोपहर 2:25 पर रांची पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें: झारखंड से कांग्रेस विधायक पहुंची अयोध्या, परिवार संग शेयर कींं तस्‍वीरें; कहा- पूरा हुआ सपना

    यह भी पढ़ें: मुझ पर दबाव डालने लगी बीजेपी... ED की छापामारी के बाद कांग्रेस नेता का आया बड़ा बयान, चुनाव को लेकर कह दी यह बात