विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के 1096 चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 17 अगस्त से शुरू होगी डॉक्यूमेंट और मेडिकल जांच

Published: Wed, 12 Aug 2026 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2026 02:02 PM (IST)

धनबाद में 1096 चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। 17 अगस्त से उनके मेडिकल और शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों की जांच शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी।

डॉक्यूमेंट और मेडिकल जांच ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

डॉक्यूमेंट और मेडिकल जांच ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

HighLights

  1. 1096 होमगार्ड अभ्यर्थियों का सत्यापन 17 अगस्त से शुरू।

  2. मेडिकल और शैक्षणिक-तकनीकी प्रमाण पत्रों की होगी जांच।

  3. उपायुक्त कार्यालय, धनबाद में 31 अगस्त तक चलेगा कार्य।

जागरण संवाददाता, धनबाद। प्रशिक्षण में जाने और योगदान का इंतजार कर रहे होमगार्ड के चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशी की खबर है। इनका मेडिकल और शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों की जांच आगामी 17 अगस्त से होगी। इसको लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह अध्यक्ष गृहरक्षक नवनामांकन चयन समिति की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के तहत जांच का यह काम 31 अगस्त तक जारी रहेगा। 

आदेश में बताया गया है कि जांच के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपना मूल प्रमाण पत्र और उसकी छायाप्रति लेकर उपस्थित होना है। इस दौरान सभी का डिजिटल वेरिफिकेशन के साथ फोटोग्राफी भी की जाएगी। जांच का यह कार्य उपायुक्त कार्यालय मेमको मोड़ में ही किया जाएगा।

1096 का होगा सत्यापन और जांच  

होमगार्ड नवनामांकन के दौरान कुल 1096 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें 720 पुरुष और 376 महिलाएं हैं। 

इसके अलावा सभी 10 प्रखंडों के चयनित अभ्यर्थियों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण तकनीकी के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसमें सत्यापन के अलावा चिकित्सीय जांच, पुलिस चरित्र सत्यापन, और बांड फार्म प्रपत्र अ और ग भी भरा जाएगा।

विभिन्न जांच के लिए प्रखंडवार तिथियां

प्रखंड महिला पुरुष तिथि
पूर्वी टुंडी 47 51 17 अगस्त
टुंडी 23 23 18 अगस्त
बलियापुर 26 26 18 अगस्त
कलियासोल 41 41 19 अगस्त
बाघमारा 14 14 19 अगस्त
निरसा 30 32 20 अगस्त
गोविंदपुर 25 25 20 अगस्त
तोपचांची 28 28 21 अगस्त
एग्यारकुंड 22 39 22 अगस्त
धनबाद (ग्रामीण) 24 29 22 अगस्त
शहरी गैर तकनीकी धनबाद 71 00 24 अगस्त
शहरी गैर तकनीकी चिरकुंडा 01 05 24 अगस्त
शहरी गैर तकनीकी धनबाद 00 100 25 अगस्त
(मेधा क्रम 01 से 100 तक पुरुष)
शहरी गैर तकनीकी धनबाद 00 100 27 अगस्त
(मेधा क्रम 101 से 200 तक पुरुष)
शहरी तकनीकी धनबाद 00 115 29 अगस्त
(मेधा क्रम 01 से 115 तक पुरुष)
शहरी तकनीकी धनबाद 24 86 31 अगस्त
(मेधा क्रम 01 से 24 तक महिला और मेधा क्रम 116 से 201 तक पुरुष)
शहरी तकनीकी चिरकुंडा 00 06 31 अगस्त