Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सार्वजनिक अवकाश पर भी होंगी सीए परीक्षाएं, झारखंड में सात केंद्र; गूगल मैप्स के भरोसे नहीं रहने की सलाह

    Updated: Tue, 05 May 2026 11:19 AM (IST)

    आइसीएआइ ने सितंबर-नवंबर 2024 में होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 6 से 22 जुलाई त ...और पढ़ें

    सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)

    सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)

    HighLights

    1. आइसीएआइ ने सीए परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया।

    2. सितंबर-नवंबर में होंगी फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षाएं।

    3. झारखंड के सात शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आईसीएआई) ने सितंबर-नवंबर में होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही होंगी, भले ही उस दिन कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित क्यों न हो। आइसीएआइ धनबाद शाखा के अनुसार सितंबर-नवंबर में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षाएं होंगी।

    इसके लिए आनलाइन फार्म छह जुलाई से शुरू होगा। अंतिम तिथि 22 जुलाई है। धनबाद समेत झारखंड के सात शहरों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

    इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा एक से 12 सितंबर, फाउंडेशन कोर्स दो से नौ सितंबर और फाइनल कोर्स दो नवंबर से 13 नवंबर तक होगी। झारखंड में धनबाद, बोकारो, देवघर, हजारीबाग, जमशेदपुर, रामगढ़ और रांची में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

    परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश यह भी दिया गया है कि एडमिट कार्ड में दिए गए सेंटर एड्रेस को ही सही मानें और गूगल मैप जैसी सेवाओं पर पूरी तरह निर्भर न रहें।

    कई बार गूगल मैप्स की दी जानकारी सही नहीं होती है। धनबाद से हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र सीए परीक्षा में शामिल होते हैं।

    यह है परीक्षा कार्यक्रम

    - इंटरमीडिएट कोर्स : ग्रुप-एक एक, तीन एवं छह सितंबर और ग्रुप-दो आठ, 10 एवं 12 सितंबर
    - फाउंडेशन कोर्स : दो, पांच, सात एवं नौ सितंबर
    - फाइनल कोर्स : ग्रुप-एक दो, चार एवं छह नवंबर और ग्रुप-दो नौ, 11 और 13 नवंबर
    - परीक्षा समय : अधिकतर पेपर दोपहर दो से पांच बजे तक (तीन घंटे), फाउंडेशन पेपर तीन व चार दो घंटे,
    15 मिनट का रीडिंग टाइम (कुछ पेपर को छोड़कर) मिलेगी।
    - आनलाइन फार्म भरने की तिथि : छह जुलाई
    - बिना विलंब फीस अंतिम तिथि : 19 जुलाई
    - विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि : 22 जुलाई
    - आवेदन में सुधार : 23 से 25 जुलाई
    - परीक्षा शुल्क : इंटरमीडिएट एक ग्रुप 1500 एवं दोनों ग्रुप 2700, फाइनल एकल ग्रुप 1800 एवं दोनों ग्रुप 3300 रुपये।