विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT ISM की टीम FPC National Quiz 2026 के ग्रैंड फिनाले में, 500 टीमों को पीछे छोड़कर टॉप-5 में बनाई जगह

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:38 AM (IST)

IIT(ISM) Dhanbad के विधान सिंह वैश्य और अक्षिता नागवंशी ने प्रतिष्ठित फ्लुइड पावर क्विज प्रतियोगिता 2026 के ग्रैंड फिनाले में ...और पढ़ें

आइआइटी-आइएसएम धनबाद की टीम। (फाइल फोटो)

आइआइटी-आइएसएम धनबाद की टीम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आईआईटी आईएसएम के छात्र ग्रैंड फिनाले में पहुंचे।

  2. 500 टीमों में से टॉप 5 में बनाई जगह।

  3. फ्लुइड पावर क्विज का फाइनल 5 अक्टूबर को।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आईआईटी आईएसएम के लिए गौरव का क्षण है कि माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी विधान सिंह वैश्य और अक्षिता नागवंशी ने ने फ्लुइड पावर के क्षेत्र की प्रतिष्ठित एफपीसी राष्ट्रीय स्तर क्विज प्रतियोगिता 2026 के ग्रैंड फिनाले में स्थान बनाया है।

देशभर के 74 कॉलेजों की लगभग 500 टीमों के बीच पांच दिनों तक चले तीन एलिमिनेशन राउंड, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के बाद आईआईटी आईएसएम की टीम ने टॉप पांच में जगह बनाई है।

अब ये पांच टीमें टॉप 3 स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। ग्रैंड फिनाले 5 अक्टूबर 2026 को कोयंबटूर में आयोजित होगा। टीम के फैकल्टी एडवाइजर डॉ. अजीत कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग हैं।

फ्लुइड पावर द्वारा आयोजन

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन फ्लुइड पावर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाता है, जिसका उद्देश्य फ्लुइड पावर तकनीक के महत्व और उपयोग को इंजीनियरिंग एवं औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ावा देना तथा शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

फ्लुइड पावर हाइड्रॉलिक्स और फ्लुइड पावर के क्षेत्र में ज्ञान, कौशल विकास, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाली प्रमुख पेशेवर संस्थाओं में से एक है। 500 टीमों में से टॉप 5 तक पहुंचना आईआईटी आईएसएम के विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा और उत्कृष्टता का शानदार प्रमाण है।