विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT-ISM के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा का चयन, मिलेगा डॉ. मुरली मनोहर जोशी शिक्षक पुरस्कार

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:46 PM (IST)

IIT(ISM) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को फेडरेशन फार वर्ल्ड एकेडमिक्स द्वारा पद्म विभूषण डा. मुरली मनोहर जोशी महान शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है।

आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा। (फाइल फोटो)

आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। विश्व शिक्षाविदों का संघ (फेडरेशन फार वर्ल्ड एकेडमिक्स) चयन समिति की ओर से आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को पद्म विभूषण डा. मुरली मनोहर जोशी महान शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना है।

यह अवार्ड भारतीय उच्च शिक्षा, अभियांत्रिकी शिक्षा और पावर सिस्टम और नवीकरणीय ऊर्जा में शोध में योगदान के लिए दिया जाएगा। डा. मुरली मनोहर जोशी अवार्ड 2025 में फेडरेशन फार वर्ल्ड एकेडमिक्स ने शुरू किया था और इसका उद्घाटन पद्म विभूषण डा. मुरली मनोहर जोशी, फिजिसिस्ट, सांसद और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने किया था।

यह उन लोगों को सम्मानित करता है जिनके जीवन भर के काम ने भारत की बौद्धिक, वैज्ञानिक और सार्वजनिक जिंदगी को आकार दिया है। यह अवार्ड 22 नवंबर को आइआइसी नई दिल्ली में डा. मुरली मनोहर जोशी के हाथों दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Coal India: त्योहारी सीजन में बीसीसीएल का बड़ा कदम, कोयला उत्पादन निगरानी के लिए मुख्यालय के अधिकारी तैनात

यह भी पढ़ें- धनबाद कांग्रेस का ढांचा बदला, चेहरा पुराना; संतोष सिंह को शहरी अध्यक्ष की कमान, ग्रामीण प्रभार भी संभालेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।