यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DRM ने पत्नी की चुगली पर उतरवाए बेकसूर के कपड़े, रेल कर्मी ने साहब की बीवी से कहा था- चप्पल उतारकर अंदर जाइए
धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा की पत्नी रेलवे अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराने आई थी। उनके चेंबर के बाहर खड़ा अस्पताल सहायक बसंत उपाध्याय ...और पढ़ें

HighLights
- डीआरएम के चेंबर में उतरवाए गए कर्मचारी के कपड़े।
- निर्वस्त्र कर कर्मचारी को भेजा कर।
- पत्नी की शिकायत पर डीआरएम ने निर्दोष पर ढाया जुल्म।
जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे अस्पताल में डेंटिस्ट से चेकअप करवाने आई डीआरएम (Divisional Railway Manager) की पत्नी को चप्पल उतार कर प्रवेश करने की बात कहने वाले रेल कर्मचारी को डीआरएम के चेंबर में ले जाकर ना सिर्फ चार्जशीट की धमकी दी गई, बल्कि उसे डीआरएम के चेंबर में ही निर्वस्त्र कर बाहर भेजा गया।
घटना में बाद डिप्रेशन में चला गया रेल कर्मी
घटना को लेकर रेल कर्मचारी अवसाद में चला गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया। अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। सभी अस्पताल के गेट पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। भुक्तभोगी कर्मचारी की तबीयत अधिक बिगड़ जाने से उसे अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा की पत्नी रेलवे अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराने आई थी। उनके चेंबर के बाहर खड़ा अस्पताल सहायक बसंत उपाध्याय ने डीआरएम की पत्नी को नहीं पहचाना और उन्हें चप्पल खोल कर अंदर जाने की बात कही। कर्मचारी की यही बात मैडम को नागवार गुजरा। वापस लौट कर उन्होंने डीआरएम को मामले की जानकारी दी।
निर्वस्त्र अवस्था में ही लौटना पड़ा घर
कुछ देर बाद रेलवे अस्पताल के सीएमएस को फोन आया। वह नीचे उतरे और रेल कर्मचारी को साथ लेकर डीआरएम कार्यालय चले गए। कर्मचारी का कहना है कि डीआरएम चेंबर में ले जाकर उन्हें डांट फटकार लगाई गई। चार्जशीट की धमकी की दी गई। बाद में डीआरएम के चेंबर में ही उनके सारे कपड़े उतरवा लिए गए और उन्हें चेंबर से बाहर निकाल दिया गया। निर्वस्त्र अवस्था में ही उन्हें घर लौटना पड़ा।
खबरें और भी
कर्मचारियों को समझाने पहुंचे एडीआरएम
रेल कर्मचारियों के काम ठप कर देने से ओपीडी समेत अस्पताल की सभी सेवाएं ठप हो गई हैं। उन्हें समझाने के लिए एडीआरएम ऑपरेशन आशीष झा और सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार अस्पताल पहुंचे हैं। मामला डीआरएम की पत्नी से जुड़े होने के कारण अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।