विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा देश, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में टाटा स्टील निभाएगी अहम भूमिका

Published: Sat, 15 Aug 2026 10:02 PM (IST)

Tata Steel सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार ने कहा कि कंपनी विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर जामाडोबा में परेड का निरीक्षण करते टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के प्रमुख विकास कुमार। (फोटो साैजन्य)

स्वतंत्रता दिवस पर जामाडोबा में परेड का निरीक्षण करते टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के प्रमुख विकास कुमार। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. टाटा स्टील विकसित भारत-2047 लक्ष्य में योगदान देगी।

  2. विकास कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण की बात कही।

  3. झरिया डिवीजन के कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

संवाद सूत्र, अलकडीहा (धनबाद)। टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार ने कहा कि भारत निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरने की दिशा में अग्रसर है। टाटा स्टील के प्रयास देश के विकास को गति देने में निरंतर योगदान देते रहेंगे। कंपनी की दीर्घकालिक योजनाएं विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप हैं।

विकास कुमार शनिवार को टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के जामाडोबा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक विकास के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विकास कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने झरिया डिवीजन के सिक्योरिटी एवं फायर सर्विस के कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनकी लगन व सेवाओं की सराहना की। उन्होंने सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान के लिए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही, झरिया डिवीजन को लगातार सहयोग देने के लिए समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों, हितधारकों और समुदाय के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में प्रधान सुरक्षा बरुण कुमार बनर्जी, प्रधान प्रशासक श्वेता मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, अमन, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरक्षा आरके झा, अंशुल कुमार मिश्रा तथा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संतोष महतो समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा विभाग के वरीय प्रबंधक रवि झा ने किया।