विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत! AC और नॉन-AC टिकट पर इतने किलो सामान फ्री, रेलवे ने बदले लगेज बुकिंग के नियम

Updated: Thu, 20 Aug 2026 09:02 PM (IST)

Indian Railways New Luggage Policy: पार्सल वैन में सामान बुकिंग की अधिकतम सीमा को स्थायी रूप से बढ़ा दिया है, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। ।

अब ऑनलाइन बुक होगा अतिरिक्त लगेज। (प्रतीकात्मक फोटो)

अब ऑनलाइन बुक होगा अतिरिक्त लगेज। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. रेलवे ने पार्सल वैन में सामान सीमा स्थायी की।

  2. एसी टिकट पर 1000 किलो तक घरेलू सामान ले जा सकेंगे।

  3. स्थानांतरण पर अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट मिलेगी।

तापस बनर्जी, धनबाद। रेलवे ने हर दिन यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एसी टिकट धारक यात्री अब अपने साथ लगेज वैन में 1000 किलो तक घरेलु सामान ले जा सकेंगे। नान एसी श्रेणी के टिकट वाले यात्रियों को अधिकतम 500 किलो तक घरेलु सामान ले जाने की अनुमति मिलेगी।

गैर घरेलु सामान एसी के टिकट पर 500 किलो तक और नान एसी के टिकट वाले 300 किलो तक ले जा सकेंगे। लगेज वैन या पार्सल वैन में सामान बुकिंग की अधिकतम सीमा को स्थाई रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले इसे प्रायोगिक तौर पर लागू की गई थी।

रेलवे बोर्ड ने अब स्थाई मुहर लगा दी है। इससे पहले 31 जुलाई से कंफर्म टिकट धारक यात्रियों को आनलाइन लगेज बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

टिकट की श्रेणी - घरेलु सामान - गैर घरेलु सामान
एसी और फर्स्ट क्लास - 1000 किलो - 500 किलो
नान एसी श्रेणी - 500 किलो - 300 किलो

ट्रांसफर के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने की छूट

एक शहर से दूसरे शहर ट्रांसफर होने पर घर के सामान साथ ले जाना काफी खर्चीला होता है। ऐसे लोगों के लिए रेलवे ने नियमों में ढील दी है। ट्रांसफर होने पर सामान ले जाने के लिए निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जा सकेंगे।

इसके लिए कमर्शियल सुपरवाइजर की अनुमति लेनी होगी। ट्रांसफर से जुड़े पेपर भी प्रस्तुत करना होगा। रेलवे का मानना है कि इससे स्थानांतरण के दौरान दूसरे शहर जानेवाले कर्मचारी और घरेलु सामान भेजने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।