Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main April Session की परीक्षा तिथियों में बदलाव: अब 2 से 8 अप्रैल तक होगी परीक्षा

    By Ashish Singh Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 25 Mar 2026 12:06 PM (IST)

    JEE Main April Session: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक दो ...और पढ़ें

    जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा तिथि में बदलाव।

    जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा तिथि में बदलाव।

    HighLights

    1. जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा अब 2-8 अप्रैल तक।

    2. सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी।

    3. धनबाद में दो केंद्र, लगभग 800 छात्र शामिल होंगे।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है। इसमें छात्रों को पता चल सकेगा कि उनका परीक्षा केंद्र कहां है। अब अप्रैल सत्र की परीक्षाएं दो पालियों में दो से आठ अप्रैल के बीच होंगी।

    पहले यह परीक्षा दो से नौ अप्रैल तक होनी थी। अभ्यर्थी जेईई मेन के दूसरे चरण की सिटी इंटिमेशन स्लिप वेबसाइट जेईई मेन डाट एनटीए डाट एनआइसी डाट इन से डाउनलोड कर सकते हैं। श्रीवास्तव क्लासेज के निदेशक आरके श्रीवास्तव के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले जारी होगा।

    इसमें परीक्षा की तिथि, समय, अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होंगे। बीई और बीटेक पेपर-एक की परीक्षा दो, चार, पांच, छह और आठ अप्रैल ली जाएगी। बीआर्क और बी प्लानिंग (पेपर टूए और टूबी) की परीक्षा सात अप्रैल से ली जाएगी।

    धनबाद में आइओन डिजिटल बलियापुर रोड और बीआइटी सिंदरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें लगभग 800 छात्र शामिल होंगे।

    खबरें और भी