Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झरिया में घर से खींचकर ले गया, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; मां ने थाने में दी शिकायत

    Updated: Sun, 31 May 2026 05:16 PM (IST)

    धनबाद के झरिया में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने जोरापोखर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच म ...और पढ़ें

    झरिया में युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म।(प्रतीकात्मक फोटो)

    झरिया में युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म।(प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मां ने शिकायत की।

    2. आरोपी सागर पासवान ने घर से अगवा किया।

    3. जोरापोखर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    संवाद सूत्र, अलकडीहा (धनबाद)। झरिया के जामाडोबा की रहने वाली एक नाबालिग की मां ने शनिवार शाम जोरापोखर थाना में शिकायत पत्र देकर मुहल्ले के एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    शिकायत में महिला ने बताया कि 27 मई की रात मुहल्ले का रहने वाला सागर पासवान बाइक से उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। उस समय वह अपनी दो पुत्रियों के साथ घर में मौजूद थीं। दरवाजा खोलते ही आरोपित ने उनकी नाबालिग पुत्री का हाथ पकड़ लिया और जबरन अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

    महिला के अनुसार युवक उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले गया। युवक ने नाबालिग को तीन नंबर क्वार्टर में ले जाकर उसके दुष्कर्म किया। उसके बाद पुत्री को लेकर हरियाणा भागने प्रयास किया।जानकारी मिलते ही आसपास के कुछ लोगों के साथ फुसबंगला में टेंपो से पुत्री को जबरन उतार कर अपने घर ले आए। घर आने के बाद पुत्री ने घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।