Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Assembly Election : झारखंड की 2 सीटों पर आजसू ने किया दावा; क्या BJP होगी तैयार या छिड़ेगा घमासान

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 12:42 PM (IST)

    Jharkhand News आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भाजपा के साथ गठबंधन कर टुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुन ...और पढ़ें

    झारखंड में 2 सीटों पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने ठोंका दावा (जागरण)
    झारखंड में 2 सीटों पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने ठोंका दावा (जागरण)

    HighLights

    1. 19 सितंबर से चूल्हा प्रमुख सम्मेलन से चुनावी तैयारी शुरू करने की घोषणा
    2. मिलन समारोह में जिला परिषद सदस्य इसराफिल आजसू में शामिल

    जागरण संवाददाता, धनबाद/बरवाअड्डा/निचितपुर। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि भाजपा के साथ गठबंधन कर आजसू का टुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय है। इसलिए टुंडी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनावी तैयारी में जुट जाएं।

    19 सितंबर को तोपचांची के बांसपहाड़ में टुंडी विधानसभा चूल्हा प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाएं। सुदेश महतो ने यह बातें गुरुवार को यहां द रीत रिजार्ट में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख आजसू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से विशेष संवाद में कही। इसके पूर्व ईस्ट बसुरिया के निछानी में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने जिप सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला को आजसू में शामिल कराया।

    टुंडी के साथ सिंदरी सीट पर भी ठोका दावा

    विशेष बैठक में सुदेश महतो ने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र पर भी आजसू का दावा बनता है। पिछले विधानसभा चुनाव में हम वहां 17 हजार वोट लाए थे। यह कोई कम वोट नहीं है। इस कारण, सिंदरी में भी आजसू का दावा बनता है। गठबंधन में हम सिंदरी सीट पर भी दावा करेंगे। आठ सितंबर को रांची में आयोजित युवा रैली में उन्होंने टुंडी विधानसभा क्षेत्र से दो हजार युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा।

    उन्होंने कहा कि वह रैली के बाद वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेरोजगार युवकों का डाटा सौंपेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंटू महतो, केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, भास्कर ओझा, हलधर महतो, हीरालाल ओझा, बिनोद महतो, दयाल महतो, गिरधारी महतो, दिनेश राय आदि मौजूद थे। इसके पूर्व निछानी में आयोजित मिलन समारोह में सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंडियों को छलने का काम कर रही है।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने कहा था कि झारखंड के पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन नहीं दिया। उनकी बातें सिर्फ चुनावी घोषणा बनकर रह गई। मंइयां सम्मान योजना भी मुख्यमंत्री का चुनावी लालीपाप है। यह योजना कब तक चलेगी, इसका कोई अता-पता नहीं है। सुदेश महतो ने कहा कि एक ओर झारखंड के सरकारी स्कूलों में बेंच डेस्क की कमी है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार विकास का पोस्टर टांग रही है।

    आने वाले चुनाव में राज्य की जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर इसराफिल ने कहा कि सुदेश महतो के विचारों से प्रभावित होकर वह आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी जो भी दायित्व देगी उसे निभाएंगे। संचालन हंजलाबिन हक ने किया। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष नजरुल हसन, नरेश महतो, अजय सिंह, सुभाष रवानी, रतिलाल महतो, कंचन सिंह, रमेश पासवान आदि मौजूद थे। 

    महिलाओं ने की शराब बंद कराने की मांग 

    समारोह के दौरान कुछ महिलाएं सुदेश महतो से मिली और शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि शराब का सेवन कर यहां के लोग घर में हंगामा करते हैं। घरों में बवाल हो रहा है। शराब पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। जान भी जा रही है।

    स्कूल में बेच डेस्क के लिए सौंपा ज्ञापन 

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय निछानी में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने एक संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देकर सुदेश महतो से विद्यालय में बेंच डेस्क की कमी की बात कही। सुदेश महतो ने बेंच डेस्क जल्द मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

    Jharkhand News: सीएम हाउस के बाहर 60 दिनों तक धारा 144 लागू, पढ़ें क्या है कारण? नहीं मिलेगी एंट्री

    Jharkhand Excise Constable: झारखंड में लगातार मौत की घटनाओं के बाद उत्पाद सिपाहियों की बहाली स्थगित, बदलेगी नियमावली