Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे के कापर केबल पर झारखंड-बिहार के गिरोह की नजर, हजारीबाग में 4 धराए; गया-पटना तक फैला नेटवर्क

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 01:45 PM (IST)

    Railway Copper Cable Theft Gang: आरपीएफ और सीआईबी ने झारखंड-बिहार के एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को हजारीबाग में रेलवे के कॉपर केबल चोरी करते ...और पढ़ें

    गिरफ्तार केबल चोरों के साथ आरपीएफ और सीआइबी की टीम। (फोटो साैजन्य)

    गिरफ्तार केबल चोरों के साथ आरपीएफ और सीआइबी की टीम। (फोटो साैजन्य)

    HighLights

    1. हजारीबाग में रेलवे केबल चोरी करते चार पकड़े गए।

    2. गया से चोरी के केबल खरीदने वाले दो रिसीवर गिरफ्तार।

    3. पटना में छापेमारी से पहले कबाड़ी गोदाम संचालक फरार।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे का केबल केबल चुराने वाले झारखंड और बिहार के अंतरप्रांतीय गिरोह के पांच सदस्यों को आरपीएफ और सीआइबी ने पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर गया से पटना तक अलग-अलग जगहों के कबाड़ी कारोबारियों के गोदाम में छापेमारी की गई।

    चोरी का सामान खरीदने वाले दो रिसीवर भी गिरफ्तार किये गये हैं। उनके पास से रेलवे के कापर केबल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

    ऐसे हुई गिरफ्तारी

    27 जुलाई की रात 9:41 पर रेलवे के नियंत्रण कक्ष और सिग्नल स्टाफ ने सूचना दी कि हजारीबाग टाउन के आइबीएस में कुछ लोग आपराधिक गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं। धनबाद सीआइबी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे और हजारीबाग टाउन आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ घटनास्थल को घेर लिया।

    आइबीएस के अंदर चार लोग कापर केबल काटते दिखे। दो को पकड़ा गया जबकि दो भाग निकले और झाड़ियों में छिप गये। मौके पर पांच केजी कटा हुआ कापर केबल बरामद किया गया। कुछ देर बाद फरार दोनों चोरों को ट्रैक के किनारे से पकड़ लिया गया।

    उनकी निशानदेही पर केबल काटने के उपकरण तथा 10 केजी काप केबल बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि चोरी के कापर केबल गया के वजीरगंज निवासी अजय कुमार कसेरा को बेचते थे। कोडरमा व गया आरपीएफ व वजीरपुर थाने की पुलिस के साथ अजय के कबाड़ी गोदाम में छापेमारी की गई।

    खबरें और भी

    तलाशी के दौरान रेलवे आइबीएस में उपयोग होनेवाली कापर पट्टियां और जले हुए 10 किलो केबल बरामद किया गया। उसने चोरी का कापर केबल खरीदने का अपराध स्वीकार किया। बताया कि चोरी के केबल ग्रामीण सहयोगी राजू कुमार को बेच देता था।

    बाद में राजू के कबाड़ी गोदाम में छापेमारी की गई। उसके गोदाम से भी कापर पट्टियां और जले हुए 12 किलो केबल बरामद किया गया। उसने बताया कि चोरी के कापर पटना के आगमकुआं क्षेत्र के कुम्हारटोली में रहने वाले गौरी शंकर को बेचता है।

    सीआइबी दानापुर तथा आगमकुआं थाने की पुलिस के साथ गौरी के कबाड़ी गोदाम में छापा मारा गया। गोदाम संचालक नहीं मिला और न ही उसने मोबाइल पर काल रिसीव किया। उसके गोदाम से चोरी का सामान भी बरामद नहीं हुआ।

    आइबीएस में छह बार कर चुके चोरी, सातवीं बार में धराए

    रेलवे आइबीएस में कापर केबल काटने के दौरान पकड़े गये युवकों में गिरिडीह जिले के हीरोडीह का 25 वर्षीय विकास कुमार, गया के गुरपा का 26 वर्षीय बजरंगी तुरिया, शेखपुरा के जोघन बीघा का 18 वर्षीय रोहित कुमार तथा नवादा के रजौली का 22 वर्षीय वीरेंद्र कुमार तुरी शामिल हैं।

    इस साल फरवरी से जून तक आइबीएस में चोरी की छह घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सातवीं बार चोरी के दौरान चारों को पकड़ लिया गया। चोरी का कापर केबल खरीदने के मामले में फरार पटना के गौरी शंकर को सभी मामलों में अभियुक्त बनाया गया है।