एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जामताड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा को घेरा
Congress ने जामताड़ा के गांधी चौक पर एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में धरना दिया। मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र ...और पढ़ें

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते मंत्री इरफान अंसारी। (फोटो जागरण)
HighLights
कांग्रेस ने जामताड़ा में एमएमडीआर बिल के खिलाफ धरना दिया।
मंत्री इरफान अंसारी ने बिल से 13 हजार करोड़ के नुकसान का दावा किया।
झारखंड के हितों की रक्षा के लिए बिल वापसी की मांग।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर के गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमएमडीआर संशोधन बिल वापस लेने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंडियों का हक छीनना बंद करे। झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के लोगों का अपने प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार है। उन्होंने कहा कि एमएमडीआर संशोधन बिल से झारखंड को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
मंत्री ने दावा किया कि संशोधन के कारण भारत सरकार की व्यवस्था से झारखंड को करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से झारखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रावधान पर पुनर्विचार करने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि कांग्रेस झारखंड के अधिकारों और जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संशोधन बिल के खिलाफ विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
