JPSC-JSSC Scam पर कांग्रेस का बड़ा बयान, के राजू ने CBI जांच की मांग ठुकराई
JPSC-JSSC Exam Irregularities: झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने जेपीएससी-जेएसएससी गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग खारिज कर दी है, ...और पढ़ें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी K Raju ने JPSC-JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak से जुड़े 17 मामलों की सीबीआइ जांच चल रही है, लेकिन अब तक किसी मामले में जांच का नतीजा नहीं आया है।
राजू ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी मामले की सीबीआइ जांच की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल Jharkhand CID मामले की जांच कर रही है और लगातार गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। जेपीएससी अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया है।
राहुल गांधी छात्रों के साथ
के राजू रविवार को धनबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर कांग्रेस गंभीर है और Rahu Gandhi पूरे देश में छात्रों के साथ खड़े हैं। झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने CM Hemant Sore से बातचीत की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने और उनसे बातचीत करने को कहा है। राजू ने बताया कि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को पूरा कराने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है।
धनबाद कांग्रेस को मजबूत करने पर हुई चर्चा
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच सक्रिय रखने पर रविवार को समीक्षा बैठक में चर्चा हुई। जिला परिसदन के सभागार में हुई बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार संगठन की स्थिति, मतदाता संपर्क, बूथ व पंचायत स्तर की सक्रियता तथा आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर निर्भर करती है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी करें। वहीं, प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड और पंचायत स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने व नए लोगों को पार्टी से जाेड़ने की जरूरत बताई।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने मतदाता संपर्क और क्षेत्रीय निरीक्षण से मिले सुझावों को आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही।
स्थानीय स्तर पर संगठन को बनाना होगा मजबूत
मिशन मोड में करना होगा काम
धनबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने कहा कि संगठन को स्थानीय स्तर पर हर हाल में मजबूत बनाना होगा। कहा कि पार्टी के विकास के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मिशन मोड में काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की दरकार है। बैठक में महंगाई, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसुविधा और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का निर्णय लिया गया।
धनबाद, झरिया, निरसा, सिंदरी, बाघमारा सहित बोकारो और चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्रों की सांगठनिक स्थिति की भी समीक्षा हुई। बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की।
बैठक में 50 से अधिक लोग रहे मौजूद
बैठक में शकील अख्तर, राकेश किरण महतो, अनुपमा सिंह, जलेश्वर महतो, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद, राजू दास, जहीर अंसारी, सीता राणा, प्रभात सुरोतिश्या, सनी सिंह, मंटू दास, आसिफ राजा, नितेश भारद्वाज, महेश्वर मंडल समेत 50 से अधिक लोग मौजूद रहे।
