Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad: हनीट्रैप के जाल में फंसाकर हो रही हत्याएं, दो मामलों में पत्नियों ने ही पति को मौत के घाट उतरवाया

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 01:13 PM (GMT+05:30)

    Honey Trap डीसएपी सुमित सौरव लकड़ा के अनुसार धनबाद में हर महीने लगभग दो से तीन केस हनीट्रैप के आते हैं। अब कोल कारोबारी मनोज यादव की हत्या भी हनीट्रैप ...और पढ़ें

    धनबाद में हनीट्रैप के जरिए हत्या के मामले बढ़े (फाइल फोटो)
    धनबाद में हनीट्रैप के जरिए हत्या के मामले बढ़े (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। कतरास निवासी कोल कारोबारी मनोज यादव की हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार मनोज की हत्या हनीट्रैप में फंसा कर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेजा है। वहीं मुख्य आरोपी विकास फरार चल रहा है।

    हनीट्रैप में फंसाकर हत्या करने का धनबाद में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हनीट्रैप में फंसाकर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं साइबर अपराधी भी हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटते हैं। धनबाद में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इन मामलों में लड़की से वीडियो कॉल करवाकर शख्स की गंदी वीडियो रिकॉर्ड कर ली जाती है, फिर उसे ब्लैकमेल किया जाता है।

    चाउमिन व्यवसायी को मार दी थी गोली

    25 मार्च 2021 में हीरापुर हटिया के चाउमिन व्यवसायी मुकेश की हत्या भी हनी ट्रैप में फंसा कर दी गई थी। मुकेश की पत्नी नीलम का प्रेम संबंध उसके पड़ोसी उज्ज्वल से चल रहा था। उज्जवल ने इंस्टाग्राम में एक लड़की के नाम से आइडी बनाया और मुकेश से दोस्ती की थी। 25 मार्च 2021 की रात उसे एक सुनसान जगह बुलाया और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने जब उसकी पत्नी का कॉल डिटेल खंगाली तो उज्ज्वल के साथ उसकी काफी बातचीत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ।

    पत्नी ने ट्रैप कर करवाई हत्या

    27 मार्च 2022 को रीमा देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अशोक की हत्या कर दी थी। इसमें रीमा ने दूसरे लड़की की आवाज निकाल अशोक को झूठ बोल घटनास्थल पर बुलाया था। वहां पहुंचा तो उसे पत्नी मिली। जिसके बाद दोनों में बहस हुई, उसके बाद उसने अपने प्रेमी अजय के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    खबरें और भी

    साइबर अपराधी भी करते हैं हनीट्रैप

    धनबाद में साइबर अपराधी भी हनीट्रैप के जरिए फंसाते हैं। कई मामले में उन्होंने लोगों को फंसा कर उनसे ठगी की है। साइबर डीसएपी सुमित सौरव लकड़ा की मानें तो हर महीने लगभग दो से तीन केस ऐसे आ जाते हैं, जिसमें फोन पर लड़कियां ठगी की शिकार बनाती हैं। उनका विडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जाता है।