Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: दुर्गा पूजा से पहले रेल कर्मियों की होगी चांदी, वितरीत होंगे 40 करोड़; सरकार को भेजा प्रस्ताव

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    Jharkhand News रेलवे कर्मचारियों को दुर्गापूजा बोनस की घोषणा जल्द हो सकती है। इस बार भी रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलने की उम्मीद है। उन्हों ...और पढ़ें

    Jharkhand News: दुर्गा पूजा से पहले रेल कर्मियों की होगी चांदी, बटेंगे 40 करोड़; सरकार को भेजा प्रस्ताव
    Jharkhand News: दुर्गा पूजा से पहले रेल कर्मियों की होगी चांदी, बटेंगे 40 करोड़; सरकार को भेजा प्रस्ताव

    HighLights

    1. रेलकर्मियों को 78 दिनों के दुर्गापूजा बोनस की घोषणा जल्द
    2. 78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे कर्मचारियों को दुर्गापूजा बोनस की घोषणा जल्द हो सकती है। इस बार भी रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलने की उम्मीद है।

    प्रत्येक रेलकर्मी को बोनस के रूप में 17951 रुपये मिलेंगे। नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमेन के जोनल सचिव पीएस चतुर्वेदी ने बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री डा. एम राघवैया से हुई बातचीत में रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है।

    78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव भेजा जा चुका है

    उम्मीद है जल्द ही बोनस की घोषणा हो जाएगी। दूसरी ओर, आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य वित्त से मिलकर अधिक बोनस देने का आग्रह किया था। रेलवे बोर्ड की ओर से बताया गया कि अब ऐसा संभव नहीं है क्योंकि 78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

    बोनस का भुगतान धनबाद रेल मंडल के लगभग 22000 कर्मचारियों को होगा। ऐसे में यहां के कर्मचारियों के बीच तकरीबन 40 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित होगा। सरकार की स्वीकृति मिलते ही बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार, इन संगीन मामलों में है आरोपी

    खबरें और भी