Sarvajan Pension Yojana: अगस्त तक धनबाद के 2.04 लाख लाभुकों के खाते में पहुंची 40.82 करोड़ रुपये की पेंशन राशि
धनबाद जिले में झारखंड मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत अगस्त 2026 तक 2.04 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹40.82 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है।

झारखंड मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना। (फाइल फोटो)
HighLights
धनबाद में 2.04 लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों को भुगतान।
अगस्त 2026 तक ₹40.82 करोड़ की राशि वितरित।
सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध जिला प्रशासन।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखण्ड मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत अगस्त 2026 तक जिले के कुल 2,04,117 लाभुकों के बीच कुल ₹40,82,34,000 (चालीस करोड़ बयासी लाख चौंतीस हजार रुपये) की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि गोविन्दपुर (प्रखण्ड व अंचल) के कुल 33,723 लाभुकों को ₹6,74,46,000, बाघमारा (प्रखण्ड व अंचल) के कुल 31,675 लाभुक को ₹6,33,50,000, धनबाद (प्रखण्ड व अंचल) के कुल 30,773 लाभुक को ₹6,15,46,000 दिए गए।
झरिया अंचल के कुल 22,082 लाभुक को ₹4,41,64,000, तोपचांची प्रखण्ड के कुल 13,897 लाभुक को ₹2,77,94,000, एग्यारकुण्ड (प्रखण्ड व अंचल) के कुल 11,793 लाभुक को ₹2,35,86,000, कलियासोल प्रखण्ड के कुल 10,519 लाभुक को ₹2,10,38,000 का भुगतान अगस्त 2026 तक का किया गया है।
वहीं टुंडी प्रखण्ड के कुल 10,530 लाभुक को ₹2,10,60,000, निरसा प्रखण्ड के कुल 9,907 लाभुक को ₹1,98,14,000, पुटकी अंचल के कुल 8,768 लाभुक को ₹1,75,36,000, पूर्वी टुंडी प्रखण्ड के कुल 4,153 लाभुक को ₹83,06,000 तथा बलियापुर (प्रखण्ड व अंचल) के कुल 16,297 लाभुक को ₹3,25,94,000 का अगस्त 2026 तक का भुगतान किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पेंशन राशि उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है, ताकि समाज के वृद्ध, दिव्यांग, विधवा एवं जरूरतमंद नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का पूर्ण लाभ मिल सके।
