Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Train News: दिवाली-छठ पर जाने वाले यात्री ध्यान दें... मुंबई से धनबाद-आसनसोल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:08 AM (IST)

    Jharkhand News झारखंड के धनबाद और बंगाल के आसनसोल तक जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छठ और दिवाली पर रेलवे ने आसनसोल- धनबाद-मुंबई स् ...और पढ़ें

    धनबाद और आसनसोल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन (जागरण)
    धनबाद और आसनसोल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन (जागरण)

    HighLights

    1. मुंबई-हावड़ा मेल में 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक नो रूम
    2. आज से 20 तक बदले मार्ग से चलेगी नीलांचल एक्सप्रेस

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Railway News: दिवाली व छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आसनसोल से मुंबई के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन अब 21 अक्टूबर से चलेगी। पहले रेलवे ने मुंबई व आसनसोल से दो-फेरे की घोषणा की थी। अब फेरे में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है।

    मुंबई से 21 व 28 अक्टूबर और चार व 11 नवंबर तो आसनसोल से 23 व 30 अक्टूबर और छह व 13 नवंबर को चलेगी। मुंबई से धनबाद होकर चलने वाली मुंबई-हावड़ा मेल में 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक नो रूम है। स्पेशल ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

    टाइम टेबल - 01145 मुंबई-आसनसोल स्पेशल मुंबई से सोमवार को दिन में 11:05 पर रवाना होकर अगले दिन रात 8:00 बजे गोमो व 8:35 पर धनबाद व देर रात 2:30 पर आसनसोल पहुंचेगी। - 01146 आसनसोल-मुंबई स्पेशल आसनसोल से बुधवार रात 9:00 बजे रवाना होगी। रात 10:35 पर धनबाद, रात 11:15 पर गोमो होकर शुक्रवार सुबह 8:15 पर मुंबई पहुंचेगी। 

    नौ सितंबर से 15 मिनट लेट से पुरी पहुंचेगी नंदनकानन एक्सप्रेस

    धनबाद : आनंदविहार से पुरी जानेवाली 12816 नंदनकानन सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नौ सितंबर से टाइम टेबल बदल जाएगा। अभी दोपहर 1:15 पर पुरी पहुंचने वाली ट्रेन अब 15 मिनट लेट से दोपहर 1:30 पर पहुंचेगी। आनंदविहार से पुरी के पहले के सभी स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय पहले की तरह ही रहेगा। 

    खबरें और भी

    आज से 20 तक बदले मार्ग से चलेगी नीलांचल एक्सप्रेस

    धनबाद : पुरी से आनंदविहार जानेवाली नीलांचल एक्सप्रेस मंगलवार से मार्ग बदल कर चलेगी। लखनऊ मंडल में चल रहे काम के कारण अगले कई दिनों तक मार्ग परिवर्तन किया गया है। 12875 पुरी-आनदंविहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस तीन, छह, आठ, 10, 13, 15, 17 व 20 सितंबर को वाराणसी, जाफराबाद, सुल्तानपुर व लखनऊ होकर चलेगी।

    वापसी में 13 सितंबर को चलने वाली 12876 आनंदविहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस लखनऊ, सुल्तानपुर, जाफराबाद व वाराणसी होकर चलेगी।  

    धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल की सेवा बहाल धनबाद

    दक्षिण भारत में भारी वर्षा से विजयवाड़ा व राजमुंदरी के बीच ट्रैक पर जलजमाव होने से सोमवार को रद की गई धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की सेवा बहाल कर दी गई। रेलवे ने रविवार की रात ट्रेन रद होने की घोषणा की थी। बाद में सोमवार की सुबह संशोधित आदेश जारी कर दिया गया। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

    Jharkhand Train News: झारखंड में ट्रेन में भीड़ हो जाएगी कम, रेलवे ने दे दिया बड़ा गिफ्ट; 2170 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Jharkhand Train News: रांची से बड़बिल के बीच चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, आज जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द