विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 28 सितंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, धनबाद समेत चार जिलों में भारी वर्षा

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:49 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने से झारखंड में 28 सितंबर तक आंधी-बारिश का अनुमान ...और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन के कारण धनबाद में बारिश। (प्रतीकात्मक फोटो)

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन के कारण धनबाद में बारिश। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन डीप डिप्रेशन में बदलेगा।

  2. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट।

  3. 28 सितंबर तक मेघ गर्जन, आंधी और तापमान में गिरावट संभव।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के बुधवार तक और तीव्र होकर डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है। धनबाद समेत पूरे राज्य में इसका असर दिख सकता है। 23 से 26 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा तो कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।

धनबाद, बोकारो, गिरिडीह व जामताड़ा में बुधवार को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने का अनुमान है।

गुरुवार को भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। 28 तक मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। गर्जन व वज्रपात का खतरा बना रहेगा।

तापमान में तीन-चार डिग्री गिरावट संभव

बारिश की गतिविधि बढ़ने से तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट संभव है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों में इसमें चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री पर पहुंच सकता है।