Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में फिर दिखेगा तूफान और बारिश का रौद्र रूप, इन 8 जिलों में बढ़ेगी टेंशन

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 07:51 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में तेज तूफान और बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया ह ...और पढ़ें

    झारखंड में तेज आंधी और बारिश की चेतावन (जागरण)
    झारखंड में तेज आंधी और बारिश की चेतावन (जागरण)

    HighLights

    1. घने काले बादल छाने से दिन में छाया अंधेरा और थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में बौछारें
    2. आंधी-पानी से तापमान में गिरावट और दिन में मौसम सुहाना तो रात में हल्की ठंडक

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Weather News: झारखंड में बारिश और तेज तूफान ने परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को ठंड महसूस हो रही है। 32-33 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान 30 के नीचे आ गया है।

    न्यूनतम तापमान भी 15-16 डिग्री के बीच पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के कारण शाम में हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। मौसम केंद्र रांची की ओर से बताया गया कि अगले तीन दिनों तक गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

    गुरुवार से सुबह से ही तेज हवा चली और घने काले बादल छाए रहे जिससे दिन में भी अंधेरा छाया रहा। थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में गरज व चमक के साथ बारिश भी होती रही।

    इन जिलों में दिखेगा मौसम का प्रभाव

    धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर, बोकारो, गढ़वा,पलामू, चतरा और लोहरदगा में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को ओलावृष्टि होने की भी ज्यादा संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। किसानों को भी अलर्ट रहने की जरूरत है।

    50 से 60 की गति से चल सकती है तेज हवा, आज व कल आरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है। गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश होगी।

    खबरें और भी

    कहीं-कहीं ओला वृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद 23 मार्च को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। वज्रपात का भी खतरा हो सकता है। 24 से फिर मौसम सामान्य होगा।

    आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर रहने का अनुमान

    मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। इससे दिन में गर्मी का असर कम रहेगा। रात में हल्की ठंडक रह सकती है।

    बारिश का दौर थमते ही गर्मी लेगी यू टर्न, 42 डिग्री पर जाएगा पारा

    बारिश का दौर समाप्त होते ही गर्मी यू टर्न लेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंचेगा। मौसम विभाग ने अगले पखवाड़े के पूर्वानुमान में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत में प्रचंड गर्मी का अनुमान जताया है। 21 से 27 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान 27 से 38 डिग्री तो 28 मार्च से तीन अप्रैल के बीच इसके 32 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

    न्यूनतम तापमान इस सप्ताह 16 से 22 व अगले सप्ताह 17 से 24 के बीच बने रहने के आसार हैं। वर्षा को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह सामान्य से अधिक तो अगले सप्ताह सामान्य से अति कम वर्षा की संभावना है।