जयराम का जवाब नहीं! झारखंड की राजनीति में चला 'सवर्ण मोर्चा' का दांव
Jharkhand Politics: जयराम महतो की झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने सवर्ण समाज को साधने के लिए केंद्रीय सवर्ण मोर्चा का गठन किया है। ...और पढ़ें

जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो और केंद्रीय महिला सवर्ण मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डिमंल चाैबे। (फोटो साैजन्य)
HighLights
जयराम महतो ने झारखंड में केंद्रीय स्वर्ण मोर्चा का गठन किया।
यह मोर्चा पारंपरिक ओबीसी, एसटी-एससी मोर्चों से भिन्न है।
शंकर शर्मा को स्वर्ण मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में नई तरह की राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के अध्यक्ष जयराम महतो सचमुच कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। वह सवर्ण समाज को साधने में जुटे हैं।

दरअसल, राजनीति में राजनीतिक दल ओबीसी, एसटी-एससी, महिला, अल्पसंख्यक आदि वर्गों के नाम पर अलग-अलग मंच और मोर्चों के माध्यम से राजनीति करते हैं। लगभग सभी प्रमुख दलों-भाजपा, कांग्रेस, झामुमो आदि-ने ओबीसी, महिला, युवा और अल्पसंख्यक मंच या मोर्चा बना रखा है। हालांकि, प्रमुख दलों के संगठनात्मक ढांचे में स्वर्ण मोर्चा नहीं है। लेकिन जेएलकेएम प्रमुख एवं डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने सवर्ण मोर्चा का गठन कर एक अलग राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठन विस्तार के तहत केंद्रीय सवर्ण मोर्चा का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के नेतृत्व में जारी सूची के अनुसार राजदेश रतन और विजय कुमार सिंह को संरक्षक बनाया गया है।
सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शंकर शर्मा को सौंपी गई है। वहीं, विद्यासागर झारिया, बलराम झा, सोमनाथ शेखर, मनोज कुमार सिंह, चंदन मिश्रा और सुशांत बनर्जी को महासचिव बनाया गया है। सचिव पद पर विवेकानंद शर्मा, श्याम लोचन सिंह, परवीन सिंह चौधरी और आशीष सिंह चौधरी की नियुक्ति की गई है। रतन लाल को कोषाध्यक्ष तथा महेश दुबे को प्रवक्ता बनाया गया है।
खबरें और भी
वहीं, डिंपल चौबे को केंद्रीय स्वर्ण मोर्चा महिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।