Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाउंड्री फांदकर तालाब पहुंचे जवाहर नवोदय विद्यालय निरसा के 11 छात्र, डूबने से हजारीबाग के आयुष की मौत

    By Sanjaynirsa Kumar Singh Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sun, 26 Apr 2026 06:57 PM (IST)

    JNV Nirsa News: जवाहर नवोदय विद्यालय, निरसा के नौवीं कक्षा के छात्र आयुष टोप्पो की स्कूल से 5 किमी दूर तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह 11 अन्य छात्रो ...और पढ़ें

    जवाहर नवोदय विद्यालय निरसा के छात्र आयुष टोप्पो के शव के पास खड़े ग्रामीण। (फोटो जागरण)

    जवाहर नवोदय विद्यालय निरसा के छात्र आयुष टोप्पो के शव के पास खड़े ग्रामीण। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. JNV निरसा के छात्र आयुष टोप्पो की डूबने से मौत।

    2. स्कूल की बाउंड्री फांदकर तालाब नहाने गए थे छात्र।

    3. घटना से विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा पर उठे सवाल।

    जागरण संवाददाता, निरसा (धनबाद)। निरसा के बेनागोङिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 9 वीं कक्षा के छात्र हजारीबाग जिला निवासी आयुष टोप्पो की स्कूल प्रांगण से 5 किमी दूर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित साहेब बांध तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

    तालाब में स्नान कर रहे स्थानीय ग्राम के लड़कों ने मामले की जानकारी अपने स्वजनों को दी। ग्रामीण पहुंचे तथा मृतक के शव को तालाब से निकाला। घटना की सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस एवं जेएनवी स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक पहुंचे।

    मृतक के शव को पुलिस ने एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। आखिरकार विद्यालय से बच्चे कैसे निकाले तथा विद्यालय से 5 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचे। यह अपने आप में काफी बड़ा सवाल है जो विद्यालय प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करता है। घटना की सूचना पाकर निरसा अंचल अधिकारी विक्रम आनंद विद्यालय पहुंच मामले की जानकारी ले रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार आयुष टोप्पो अपने 11 अन्य साथियों के साथ रविवार को लगभग 10:00 बजे विद्यालय का बाउंड्री तड़पकर पैदल ही गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पहुंचे। वहां पर सभी साथी स्नान करने लगे। इसी दरमियान गहरे पानी में चले जाने के कारण आयुष टोपो को डूबने लगा। उसके अन्य साथी उसे नहीं बचा सके तथा तालाब के किनारे खड़े हो गए।

    खबरें और भी

    तालाब में स्नान कर रहे स्थानीय बच्चों ने दौड़कर अपने स्वजनों को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय लोग तालाब पहुंचे तथा आयुष को पानी से बाहर निकाल। परंतु तब तक आयुष की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि डूब कर मरने वाला विद्यार्थी जेएनवी स्कूल का छात्र है।

    स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी गोविंदपुर पुलिस एवं विद्यालय को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस एवं विद्यालय के शिक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।

    आयुष के साथ गए अन्य विद्यार्थी

    आयुष के साथ विद्यालय की बाउंड्री तड़प कर पहाड़पुर तालाब पहुंचने वाले अन्य विद्यार्थियों में आर्य मंडल,आयुष सिंह, आदित्य हेंब्रम, उदय रजक, कुंदन, लकी, प्रेम, दीपांकर, आर्यन कुमार, आलोक मोदक, चेतन भुइंया का नाम सामने आ रहा है।