JSSC CGL घोटाले की जांच पहुंची धनबाद, राजगंज से चयनित विजय तिवारी गिरफ्तार
JSSC-JPSC Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अनियमितता की जांच धनबाद के राजगंज तक पहुंच गई है।

JPSC-JSSC घोटाले में धनबाद का विजय कुमार तिवारी गिरफ्तार।
HighLights
JSSC CGL अनियमितता जांच धनबाद के राजगंज पहुंची।
विजय कुमार तिवारी मोटी रकम देकर नौकरी पाने के आरोपी।
सीआईडी ने देवघर से किया गिरफ्तार, अभय से जुड़ाव।
संवाद सहयोगी, राजगंज (धनबाद)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अनियमितता की जांच धनबाद के राजगंज पहुंच गई है। सीजीएल परीक्षा में चयनित होने वाले राजगंज थाना क्षेत्र के धारकिरो निवासी सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी हलधर तिवारी के पुत्र विजय कुमार तिवारी को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि विजय कुमार तिवारी ने भी शेटिंग-गेटिंग कर नौकरी पाई। इसके लिए उसने मोटी रकम दी। सीआईडी की टीम ने विजय कुमार तिवारी को देवघर से पकड़ा है। विजय कुमार तिवारी के बारे में बताया जाता है कि वह JPSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े की जांच में प्रमुख आरोपी अभय कुमार तिवारी के संर्पक में था।
सूत्रों के अनुसार आरोपी विजय कुमार तिवारी का जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद कार्यालय से संपर्क बढ़िया था। वह शिक्षा विभाग में टेंडर लेने वाले बड़े ठेकेदार के अधीन मुख्य कर्मचारी का काम करता था। इसके अलावा धनबाद स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था।
सूत्र ने बताया कि अभय कुमार तिवारी से विजय से काफी नजदीकी संबंध था। सीआईडी ने अभय से पूछताछ के दौरान विजय कुमार तिवारी सहित अन्य तीन युवकों का नाम लिया था, जो सीजीएल परीक्षा में मोटी रकम देकर चयनित हुआ था।
अभय की मां का मामा घर धारकिरो में है एवं विनय रिश्तेदार होने के कारण उसका काफी करीबी बन गया था। गिरफ्तार विनय के पिता हलधर तिवारी बीसीसीएल से सेवानिवृत होने के बाद पूरे परिवार को लेकर धनबाद में शिफ्ट हो गए।
विजय कुमार तिवारी ने करीब पांच वर्ष पूर्व अपना पैतृक गांव धारकिरो छोड़ चुका है। सूत्रों के अनुसार विजय के संपर्क में अन्य कई अभ्यर्थी थे।
