विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Youth Congress: दो महीने तक होल्ड पर रहने के बाद फ्री हुए अध्यक्ष कुमार गौरव, 7 सितंबर को करेंगे राजभवन घेराव

Published: Sun, 30 Aug 2026 10:04 PM (IST)

Kumar Gaurav: दो महीने तक पद होल्ड पर रहने के बाद कुमार गौरव को फिर से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ...और पढ़ें

मीडिया से बात करते झारखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गाैरव और अन्य। (फोटो जागरण)

मीडिया से बात करते झारखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गाैरव और अन्य। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. कुमार गौरव को फिर मिली युवा कांग्रेस अध्यक्ष की कमान।

  2. 7 सितंबर को रांची राजभवन घेराव की घोषणा की।

  3. एमएमडीआर विधेयक और दिल्ली पुलिस कार्रवाई का विरोध।

जागरण संवाददाता, धनबाद। करीब दो महीने तक झारखंड में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पद होल्ड पर रहने के बाद अब फिर से कुमार गौरव को कमान सौंप दी गई है। धनबाद में अपने आवासीय कार्यालय में रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कुमार गौरव ने दावा किया कि कुछ कारणों से उनके प्रदेश अध्यक्ष पद होल्ड पर रखा गया था। इसके बावजूद उन्होंने छात्रों के आंदोलन, छात्र हित के मुद्दों और संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम जारी रखा।

उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने 27 अगस्त को पुनः उन्हें झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने बताया कि सात सितंबर को एमएमडीआर विधेयक के विरोध में रांची राजभवन के बाहर विशाल प्रदर्शन और राजभवन घेराव किया जाएगा। इसमें राज्य के सभी 24 जिलों से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु को हिरासत में लिए जाने के मामले को लेकर उन्होंने सोमवार को बीजेपी जिला कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। मौके पर राजू दास, योगेंद्र सिंह योगी, खुर्शीद अंसारी, तबरेज खान, अरविंद कुमार सैनी, टिंकू अंसारी, यूसुफ अली समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

क्या था मामला

झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव पर जून के अंतिम हफ्ते में अनुशासनहीनता का आरोप लगा था। उन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी से पिछले दिनों धनबाद के सर्किट हाउस में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था।

कांग्रेस की ही महिला नेत्री द्वारा आरोप लगाने के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अधिसूचना जारी करके कुमार गौरव को प्रदेश अध्यक्ष पद से होल्ड पर रखा था। दो महीने बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें फिर से युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।