विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा, खोले गए गैलरी और गेट, बंगाल की ओर छोड़ा जा रहा पानी

Published: Wed, 02 Sep 2026 12:08 PM (IST)

लगातार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिसके बाद दामोदर घाटी निगम ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा।

  2. पानी निकासी के लिए डैम की गैलरी खोली गईं।

  3. दोनों डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे।

संवाद सहयोगी, मैथन (धनबाद)। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने से दामोदर घाटी निगम के अधिकारियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से लगातार आ रहे पानी को देखते हुए मैथन डैम की गैलरी खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है।

दामोदर घाटी निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैथन डैम का जलस्तर बढ़कर 485 फीट पहुंच गया है। यहां खतरे का निशान 495 फीट है। यानी डैम का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से 10 फीट नीचे है। वहीं पंचेत डैम का जलस्तर 415 फीट पहुंच गया है, जबकि यहां खतरे का निशान 425 फीट है।

पानी पश्चिम बंगाल की ओर छोड़ा जा रहा

ऊपरी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण दोनों जलाशयों में पानी की आवक तेज बनी हुई है। इसे देखते हुए दामोदर घाटी निगम और केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने मैथन और पंचेत डैम के गेट व गैलरी खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। डैम से बड़ी मात्रा में पानी पश्चिम बंगाल की ओर छोड़ा जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-09-02 at 11.42.06 AM

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल दोनों डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और किसी तरह की चिंता की स्थिति नहीं है। हालांकि, लगातार बढ़ते जलस्तर और पानी की आवक को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग तथा दामोदर घाटी निगम के अधिकारी दोनों डैमों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जलस्तर में होने वाले हर बदलाव की निगरानी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।