Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना : आवेदन जमा करने को बचे सिर्फ नौ दिन, सत्यापन को लेकर धनबाद अंचल कार्यालय में हंगामा

    By Ravi Shankar Singh Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 18 May 2026 10:24 PM (IST)

    Maiyan Samman Yojana Verification धनबाद अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर सोमवार को भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल ...और पढ़ें

    धनबाद अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन फार्म जमा कराने जाती महिलाएं। (फोटोः अमित सिन्हा)

    धनबाद अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन फार्म जमा कराने जाती महिलाएं। (फोटोः अमित सिन्हा)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। इन दिनों झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन का कार्य चल रहा है। इस दाैरान अंचल कार्यालयों में हंगामा और अफरातफरी आम बात हो गई है। सोमवार को धनबाद अंचल कार्यालय में भी हंगामा हुआ। 

    धनबाद अंचल कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के वार्षिक सत्यापन फार्म जमा करने को लेकर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं अंचल कार्यालय पहुंचने लगीं, जिससे परिसर में लंबी कतारें लग गईं। कई बार भीड़ इतनी बढ़ गई कि हंगामे जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गई। हालांकि प्रशासनिक कर्मियों ने लोगों को समझाकर व्यवस्था बनाए रखी।

    28 मई तक जमा होंगे वार्षिक सत्यापन का फार्म

    इस संबंध में धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित है। लाभुक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कार्यालय में आकर फार्म जमा कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि फार्म जमा करने के दौरान लाभुकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड तथा वोटर आइडी कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होते हैं। धनबाद अंचल अधिकारी ने कहा कि अचानक लाभुकों की संख्या बढ़ जाने से भीड़ अधिक दिखी, लेकिन सभी लोगों का फार्म सुचारु रूप से लिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    फिलहाल कार्यालय में लगातार फार्म जमा हो रहे हैं। हालांकि, अब तक कितने फार्म जमा हुए हैं, इसका कोई आधिकारिक रिकार्ड उपलब्ध नहीं हो सका है। हालांकि, फार्म जमा करने वालों ने बताया कि 28 मई के बाद फार्म की गिनती होगी कि कितने लाभुकों ने सत्यापन हेतु फार्म जमार किए हैं। आपको बता दें कि धनबाद अंचल कार्यालय क्षेत्र में मइयां सम्मान योजना के कुल 57001 लाभुक हैं।

    मंईयां लाभुकों ने बताई अपनी बात

    धनबाद अंचल कार्यालय में शक्ति मंदिर क्षेत्र से पहुंचीं संचिता अड्डी ने बताया कि उन्हें करीब आधे घंटे तक लाइन में लगना पड़ा, लेकिन बिना किसी परेशानी के उनका फार्म जमा हो गया। हालांकि, सुबह के समय में कतार अधिक लंबी होने से लोगों को काफी परेशानी भी हुई।

    विमली देवी ने कहा कि भीड़ अधिक होने के चलते अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। ला कालेज से आई सुशीला देवी व सवित्री देवी ने बताया कि फार्म जमा करने के बाद भी रिसीविंग नहीं मिल रहा है।

    मटकुरिया से आई आशा देवी व संगीता देवी ने कहा कि अंचवल कार्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी है। हजारों महिलाएं आ रही हैं लेकिन यहां पीने के पानी व बाथरूम तक की बेहतर सुविधा नहीं है।