Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन, रागिनी सिंह बोलीं- CBI जांच तक जारी रहेगा संघर्ष

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:15 PM (IST)

    Jharkhand JPSC JSSC Paper Leakः झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आक्रोश बढ़ रहा है, वे 14वीं जेपीएससी पर ...और पढ़ें

    रांची में आंदोलनकारियों से मुलाकात करती झरिया की विधायक रागिनी सिंह। (फोटो साैजन्य)

    रांची में आंदोलनकारियों से मुलाकात करती झरिया की विधायक रागिनी सिंह। (फोटो साैजन्य)

    HighLights

    1. रांची में 14वीं जेपीएससी परिणाम रद्द करने की मांग पर छात्र आंदोलनरत।

    2. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया।

    3. एनडीए विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन कर जांच की मांग की।

    जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 14वीं जेपीएससी की परीक्षा परिणाम रद करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र रांची में आंदोलन कर रहे हैं।

    छात्रों का आरोप है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आंदोलनकारी छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    छात्रों के आंदोलन को को राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सीटों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर एनडीए विधायकों ने प्रदर्शन किया।

    विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। जिसमें झरिया विधायक रागिनी सिंह भी शामिल रहीं। रागिनी सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी होती हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि हर अभ्यर्थी को उसकी मेहनत और योग्यता के आधार पर समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में लगे आरोपों की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    रागिनी सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जयपाल सिंह स्टेडिमय में जाकर आंदोलनकारी छात्रों से भी मुलाकात की।