मुगमा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का असर: धनबाद-हावड़ा रेल खंड पर डायवर्ट ट्रेनों के नए रूट जारी
धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग पर मुगमा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में संशोधन किया गया है। अब दुरंतो, सियालदह-अजमेर और जम्मूतवी जैसी ट्रेनें मधुपुर-महेशमुंडा होकर चलेंगी।

मुगमा रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)
HighLights
मुगमा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन मार्ग संशोधित।
दुरंतो, सियालदह-अजमेर अब मधुपुर-महेशमुंडा होकर चलेंगी।
मौर्य एक्सप्रेस दुमका-भागलपुर मार्ग से, पाटलिपुत्र एक दिन रद्द।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग के मुगमा स्टेशन पर चल रहे प्री नान इंटरलाकिंग के कारण डायवर्ट ट्रेनों के मार्ग में संशोधन किया गया है। पहले धनबाद होकर चलने वाली कोलकाता-जम्मूतवी, सियालदह-अजमेर और दुरंतो जैसी ट्रेनों को सीतारामपुर से जसीडीह, झाझा व पटना होकर चलाने की घोषणा की गई थी।
अब डायवर्ट ट्रेनें सीतारामपुर से मधपुर, महेशमुंडा, कोडरमा होकर चलेंगी। मौर्य एक्सप्रेस को दुमका-भागलपुर होकर चलाया जाएगा। चार दिन रद की गई पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अब केवल एक ही दिन रद रहेगी।
- 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस जसीडीह बाईपास देवघर, दुमका, भागलपुर, मुंगेर व बरौनी होकर चलेगी।
- 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस बरौनी, मुंगेर, भागलपुर, दुमका जसीडीह आईपास देवघर होकर चलेगी।
- 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक सीतरामपुर, मधुपुर, महेशमुंडा, कोडरमा व गया होकर चलेगी।
- 13152 जम्मूतवी -कोलकाता एक्सप्रेस 23 से 25 तक डीडीयू, गया, कोडरमा, महेशमुंडा, मधुपुर व सीतरामपुर होकर चलेगी।
- 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक सीतरामपुर, मधुपुर, महेशमुंडा, कोडरमा व गया होकर चलेगी।
- 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 23 स 26 सितंबर तक डीडीयू, गया, कोडरमा, महेशमुंडा, मधुपुर व सीतरामपुर होकर चलेगी।
- 12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो क्सप्रेस 24 व 27 सितंबर को सीतरामपुर, मधुपुर, महेशमुंडा, कोडरमा व गया होकर चलेगी।
- 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 24 व 25 सितंबर को डीडीयू, गया, कोडरमा, महेशमुंडा, मधुपुर व सीतरामपुर होकर चलेगी।
- 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पहले 23 से 26 सितंबर तक रद कर दी थी। अब संशोधित सूचना में इस ट्रेन को केवल 25 सितंबर को रद किया गया है।
