यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumbai Dhanbad Train: एलटीटी-धनबाद स्पेशल का समय बदला, सिस्टम अपडेट न होने से 1500 यात्री परेशान
एलटीटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव के कारण लगभग 1500 यात्री परेशान हैं। रेलवे के सिस्टम में अपडेट न होने से टिकट बुकिंग में पुराना समय ही दिख ...और पढ़ें

HighLights
- समय बदला, सिस्टम अपडेट नहीं।
- 1500 यात्री समय को लेकर परेशान।
- ऑनलाइन बुकिंग में भी पुरानी जानकारी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन गुरुवार की सुबह 10 बजे चलेगी और शुक्रवार की रात 10:30 पर धनबाद आएगी। पर जब आप टिकट बुक कराएंगे तो लोकमान्य तिलक से चलने का समय शाम पांच बजे और धनबाद आगमन का समय शनिवार सुबह आठ बजे दिखेगा।
ऐसा केवल रेलवे के आरक्षण काउंटर पर नहीं, बल्कि ऑनलाइन ई-टिकट बुक कराने पर भी होगा। इस अजीबोगरीब स्थिति ने यात्रियों को हैरान कर दिया है। गुरुवार को लोकमान्य तिलक-धनबाद स्पेशल से यात्रा करने वाले लगभग 1500 यात्री इसे लेकर परेशान हैं।
टाइम टेबल में बदलाव, मध्य रेलवे ने नहीं किया सिस्टम अपडेट
धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का समय रेलवे ने बदल दिया है। धनबाद से मंगलवार को ट्रेन नए समय पर रवाना हुई। गुरुवार से लोकमान्य तिलक से नए समय पर चलेगी।
धनबाद से लोकमान्य तिलक जानेवाली ट्रेन के समय बदलने को लेकर सिस्टम अपडेट कर दिया गया है, मगर लोकमान्य तिलक से मध्य रेलवे ने सिस्टम में अपडेट नहीं किया है। इस वजह से अब भी पुराना समय ही दर्ज है। टिकटों की बुकिंग भी पुराने समय पर ही हो रही है।
खबरें और भी
पीआरएस भी अपडेट नहीं, लोकमान्य तिलक से शाम पांच बजे खुलने का समय अंकित
रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पीआरएस में भी लोकमान्य तिलक से धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन का समय लोकमान्य तिलक से शाम बजे ही अंकित है।
परिवर्तित समय में ट्रेन का गुरुवार सुबह चल कर शुक्रवार की रात धनबाद आगमन का समय निर्धारित है, मगर टिकट बुकिंग में गुरुवार शाम खुलने तथा शनिवार की सुबह धनबाद पहुंचने का समय अंकित है। इससे यात्रियों के साथ पीआरएस में सेवारत कर्मचारी भी परेशान हैं।
यह है नया टाइम टेबल
03379 धबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रात 10:30 पर धनबाद से रवाना होगी। गुरुवार सुबह 8:30 पर लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
03380 लोकमान्य तिलक-धनबाद स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक से सुबह 10 बजे रवाना होगी। शुक्रवार रात 10:30 पर धनबाद पहुंचेगी।
धनबाद-लोकमान्य तिलक ट्रेन दोनों ओर से संशोधित समय पर ही चलेगी। सिस्टम अपडेट किया जा रहा है। - मोहम्मद इकबाल, सीनियर डीसीएम एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी
ये भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद वालों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर भी चलेगी समर स्पेशल ट्रेन; जानिए पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें- Garib Rath Train: 748 दिनों में यात्रियों की जेब से निकले 8 करोड़ 87 लाख ज्यादा, क्या है पूरा खेल?