Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भांजे का आया मामी पर दिल, बंद कमरे में दोनों मना रहे थे रंगरेलिया, देखते ही मामा ने पहले पीटा फिर रोते-रोते करा दी शादी

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 02:00 PM (IST)

    यह है अजब प्रेम की गजब कहानी जब भांजा अपनी मामी को ही दिल दे बैठा और मामी को भी अपने भांजे से प्‍यार हो गया। दोनों के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था। ए ...और पढ़ें

    गांव वालों के समक्ष एक-दूसरे को वरमाला पहनाते मामी-भांजा।
    गांव वालों के समक्ष एक-दूसरे को वरमाला पहनाते मामी-भांजा।

    संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पाटन प्रखंड के पकरी गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को अपने ही भांजे से प्यार हो गया। जब महिला के पति ने दोनों को एक साथ कमरे में पकड़ा, तो उन दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद भांजा अपनी पत्नी को अपने घर ले गया।

    छह साल पहले हुई थी मामा की शादी

    मामला पाटन थाना क्षेत्र के पकरी गांव का है। पकरी गांव के सुबई भुइयां की शादी छह साल पहले मनातू थाना अंतर्गत बिहरा गांव के रीता कुमारी से हुई थी।

    उसका भांजा लेस्लीगंज थाना के ओरिया गांव का प्रिंस कुमार अपने मामा के यहां पकरी गांव में रहता था। यहां रहने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

    एक-दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए दोनों

    सुबई भुइयां ने अपनी पत्नी रीता कुमारी को भांजे प्रिंस कुमार से नाजायज संबंध बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद गांव-समाज, परिवार के सदस्य जुटे।

    पंचायती हुई, लेकिन ना तो मामी भांजे को छोड़ने के लिए तैयार हुई और ना ही भांजा मामी को छोड़ने के लिए राजी हुआ।

    इसके बाद पंचायती में दोनों के नाजायज संबंध को जायज बनाने के लिए शादी करने पर सहमति बनी। इस पर सुबई भुइयां ने अधूरे मन से सहमति प्रदान की।

    यह भी पढ़ें: जब नक्‍सलियों ने बिछा दी थी बाबूलाल मरांडी के बेटे सहित 20 की लाश, खून से सन गया था पूरा मैदान...

    बुधवार को यज्ञ मंडप में हुई शादी

    बुधवार को डिहरिया गांव के यज्ञ मंडप में भांजा प्रिंस कुमार ने अपने मामी रीता कुमारी से विधिवत शादी कर अवैध संबंध को वैध कर दिया।

    उसने समाज के लोगों के समक्ष मामी के मांग में सिंदूर भरा। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर साथ रहने का वचन निभाने की कसम खाई।

    मामी रुपी पत्‍नी को पाकर खुश हुआ भांजा

    इसके बाद वह मामी रुपी पत्नी को ओरिया अवस्थित अपने घर ले गया। प्रिंस कुमार ने कहा कि वह एक साल से अपनी मामी से रिलेशनशिप में था।

    इसकी जानकारी उसके मामा को हो गई थी। उसने सभी की सहमति से अपने मामी से शादी कर ली। इस शादी से वह बहुत खुश है और अब वह अपनी पत्नी संग अपने गांव में रहेगा।

    यह भी पढ़ें: बड़ा रेल हादसा टला: टूटी हुई पटरी पर सरपट भाग रही थी अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रैक मेंटेनर की सूझबूझ से बची हजारों की जान