Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में तिलाटांड़ और आमकुड़ा में बनेंगे नए पार्क, पर्यटकों को प्रकृति के बीच मनोरंजन की मिलेगी सुविधा

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 03:36 PM (IST)

    Jharkhand New Park: धनबाद के टुंडी और एग्यारकुंड प्रखंड में वन विभाग दो नए पार्क बना रहा है। तिलाटांड़ और आमकुड़ा में बनने वाले ये पार्क हरियाली बढ़ान ...और पढ़ें

    धनबाद में खुलेंगे दो नए ईको पार्क। फाइल फोटो

    धनबाद में खुलेंगे दो नए ईको पार्क। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राकेश कुमार महतो, धनबाद। धनबाद के टुंडी और एग्यारकुंड प्रखंड में वन विभाग दो नए पार्कों (Eco-Park) का निर्माण करने जा रहा है। ये पार्क न केवल जिले की हरियाली को बढ़ाएंगे, बल्कि मनोरंजन और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में भी उभरेंगे।

    इन दोनों स्थानों पर बनने वाले पार्क से लोगों को मनोरंजन और सैर-सपाटे का बेहतर विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

    दोनों पार्क निर्माण होने से हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता में बढ़ोतरी होगी, बल्कि यह स्थान लोगों के लिए मनोरंजन और पर्यटन के आकर्षक केंद्र के रूप में भी विकसित होंगे।

    पार्कों का निर्माण के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

    टुंडी के तिलाटांड़ और एग्यारकुंड के आमकुड़ा में बनेगा पार्क

    तिलाटांड़ में 33 एकड़ भूमि में से लगभग 20 एकड़ जमीन वन विभाग की है, जबकि बाकी निजी भूमि है। दोनों को मिलाकर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह एग्यारकुंड के आमकुड़ा में भी लगभग 10 एकड़ में पार्क निर्माण किया जाएगा।

    दोनों पार्कों में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, फूलों की बागवानी, पिकनिक स्पॉट, टहलने के रास्ते और बच्चों के खेलने के लिए विशेष स्थान बनाए जाएंगे।

    पार्क के रख-रखाव के लिए अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो पेड़-पौधों और पूरे परिसर की देखरेख करेंगे।

    तिलाटांड़ में बनेगा शिबू साहेब नेचुरल पार्क

    33 एकड़ में बनने वाले शिबू साहेब नेचुरल पार्क अपनी भव्यता के लिए विशेष होगा। यह पार्क को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की योजना है।

    पार्क के अंदर विभिन्न प्रकार के औषधीय और दुर्लभ पौधे लगाए जाएंगे। इसे इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना है।

    रोजगार और राजस्व के होंगे अवसर

    इन पार्कों के निर्माण पर राज्य सरकार करोड़ों रुपये खर्च करेगी। इससे न केवल पर्यटन से राजस्व की प्राप्ति होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

    पार्क के आसपास के क्षेत्रों में छोटे व्यवसायों और पिकनिक स्पॉट के विकसित होने से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके अलावा पार्क और पौधों के उचित रखरखाव के लिए विभाग द्वारा विशेष कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

    खबरें और भी

    धनबाद में तिलाटांड़ व आमकुड़ा में दो पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्कों के लिए डीपीआर तैयार किया गया है। पार्क बनने से क्षेत्र में हरियाली और पर्यटन का नया केंद्र बनेगा और मनोरंजन के नए स्थान मिलेंगे। फूलों की बागवानी व पिकनिक स्पाट होंगे। दोनों पार्क का निर्माण होने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। -विकास पालीवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, धनबाद