विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, पहली किस्त पाने वाली हजारों महिलाओं का कटा नाम

Published: Thu, 13 Mar 2025 12:18 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में रोज न रोज कोई न कोई समस्या उत्पन्न हो रही है। लाभ से वंचित रखने ...और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना में आ गया नया अपडेट (जागरण)
मंईयां सम्मान योजना में आ गया नया अपडेट (जागरण)

संवाद सूत्र, गलफरबाड़ी (धनबाद)। Jharkhand News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पहली किश्त उठाने वाली महिलाओं के भी नाम काट दिए गए हैं। लाभ से वंचित रखने पर प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि ऑनलाइन कागजात निकालने पर पता चल रहा है कि हम सभी का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ से काट दिया गया है।

पहली किस्त के बावजूद काटा गया नाम

परंतु प्रखंड कार्यालय में कोई भी पदाधिकारी कुछ नही बता पा रहा है। जब पहली किस्त आ चुकी है तो फिर नाम कैसे काट दिया गया। प्रखंड के कई महिलाओं का नाम योजना का लाभ से हटा दिया गया है। सरकार के द्वारा तीन माह जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि एक मुश्त 7500 रूपए लाभुकों के खाते में भेजी जा चुकी है।

लेकिन एग्यारकुंड क्षेत्र के हजारों ग्रामीण महिलाओं का नाम योजना से वंचित रख दिया गया है। वहीं प्रखंड के पदाधिकारियों का कहना है कि मंईयां सम्मान योजना का साइट ऊपर से बंद कर दिया गया है। जिसकी सूचना दिवार पर नोटिस के माध्यम से चिपका दिया गया है। 

अधिकारी नहीं दे रहे जवाब

मंईयां सम्मान योजना का लाभ से वंचित रखने का किसी तरह का कोई मुख्यालय से सूचना नहीं मिली है। होल्ड पर क्यों और कब तक रखा जाएगा। इसकी जानकारी हम सभी को नही है। जब तक साइट नही खुलेगी तब तक कुछ नही बता सकते है।

4745 लाभुकों को होल्ड पर रखा गया

बता दें कि मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय सभागार से 19,107 लाभुकों ने आवेदन दिया गया था। जिसमें 4745 लाभुकों को योजना का लाभ को होल्ड पर रखा गया है।

पाकुड़ जिले में महिलाएं कार्यालय का काट रहीं चक्कर

पाकुड़ जिले में मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए लाभुक प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लाभुक आशा लता, रेशमी देवी, रेखा देवी, रूबी देवी, शोभा देवी, सुकन्या देवी आदि ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना के राशि को लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है।

गांव में कुछ लोगों का पैसे आ रहा है। लेकिन हमलोगों का पैसा अभी तक नहीं आया है। कुछ लोग बता रहे है कि योजना से हमलोगों का नाम हटा दिया गया है। इसकी जांच कराने के लिए कार्यालय आये हैं। कार्यालय से जल्द पैसे मिलने का आश्वासन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

Aman Sahu Education: कितना पढ़ा लिखा था गैंगस्टर अमन साहू, परिवार में कौन-कौन है? जानिए सबकुछ यहां

कौन हैं अमन साहू को ढेर करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह, जानिए पहले कब-कब दिखाया सिंघम अवतार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।