Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब 24 की जगह साढ़े 30 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया जाएगा गया पुल आरयूबी, झारखंड कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 11:06 AM (GMT+05:30)

    बहुप्रतीक्षित गया पुल रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दे ...और पढ़ें

    हुप्रतीक्षित गया पुल रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनने का रास्ता हुआ साफ।
    हुप्रतीक्षित गया पुल रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनने का रास्ता हुआ साफ।

    HighLights

    1. अगले छह महीने के अंदर गया पुल में अतिरिक्त आरयूबी बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
    2. गया पुल होते हुए बैंक मोड़, मटकुरिया होते हुए बोकारो और धनसार, झरिया होते चंदनकियारी जाने वालों को घंटों जाम में नहीं फंसना होगा।
    3. गया पुल में नया आरयूबी बनने के बाद इसे वनवे किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। बहुप्रतीक्षित गया पुल रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। झारखंड कैबिनेट की बैठक में पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। अब इस आरयूबी पर 24 करोड़ की जगह 30 करोड़ 50 लाख 43 हजार 700 रुपये खर्च होंगे। टेंडर डालने वाली एजेंसी ने रेट से 30 प्रतिशत अधिक राशि कोट की थी, इसलिए इस पर निर्णय कैबिनेट स्तर पर किया गया। इससे पहले 23 करोड़ 72 लाख इस्टीमेटेड काॅस्ट था।

    रेलवे गोदाम को तोड़कर बनेगा अंडरपास

    अगले छह महीने के अंदर गया पुल में अतिरिक्त आरयूबी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। पथ निर्माण विभाग रेलवे का 2200 स्क्वायर फीट जमीन अधिग्रहण करेगा। इसके एवज में पथ निर्माण विभाग छह करोड़ रुपये का भुगतान रेलवे को करेगा।

    नए अंडरपास का निर्माण पुराने अंडरपास की पश्चिम दिशा में रेलवे गाेदाम के पास होना है। इसके लिए रेल गाेदाम काे ताेड़ना पड़ेगा। अंडरपास के अलावा एप्रोच राेड के लिए भी 25-30 फीट चाैड़ी जमीन की जरूरत है।

    यहां बता दें कि 2006 में प्रशासन ने पहली बार अंडरपास निर्माण की याेजना बनाई थी। पुल बनने से रांगाटांड़ श्रमिक चौक गया पुल के पास लगने वाला जाम काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

    12.5 मीटर चौड़ा और 40 मीटर लंबा होगा नया अंडरपास

    गया पुल होते हुए बैंक मोड़, मटकुरिया होते हुए बोकारो और धनसार, झरिया होते चंदनकियारी जाने वालों को घंटों जाम में नहीं फंसना होगा। नया अंडरपास माैजूदा गया पुल से सटे पश्चिम में रेलवे गाेदाम के पास बनना है। दुर्गा मंडप के पास से अंडरपास निर्माण के दौरान कुछ भवन तोड़कर हटाने होंगे।

    गया पुल में बनने वाला नया अंडरपास 12.5 मीटर चौड़ा और 40 मीटर लंबा होगा। यह 7.5 मीटर चाैड़ा टू लेन होगा। नए अंडरपास में 1.5 मीटर चाैड़ा फुटपाथ और 1.1 मीटर ऊंची रेलिंग भी रहेगी। नए आरयूबी को पुराने आरयूबी से 15 मीटर दूर बनाया जाएगा। इसके लिए एप्रोच रोड भी होगी।

    खबरें और भी

    एप्रोच रोड के लिए श्रमिक चौक की चौड़ाई कम की जाएगी। श्रमिक चौक से सीधे नया आरयूबी तक नया एप्रोच रोड बनाया जाएगा। गया पुल में नया आरयूबी बनने के बाद इसे वनवे किया जाएगा।

    कम समय में बनकर तैयार होगा अंडरपास

    गया पुल के नीचे नया आरयूबी बनाने के लिए रेलवे को छह घंटे का ब्लाक लेना होगा। बाहर में आरओबी बनाकर उसे गया पुल के वर्तमान आरयूबी के बगल में शिफ्ट किया जाएगा। इसी तकनीक से अभी लिलोरी मंदिर के समीप आरयूबी का निर्माण किया गया है। इस तकनीक में कम समय में नया अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: बिजली इंजीनियरों के फर्जी हस्ताक्षर से पांच करोड़ गटकने वाली थी एजेंसी, रांची के फ्लाइओवर की यूटिलिटी शिफ्टिंग में फर्जीवाड़ा

    यह भी पढ़ें: यहां बच्‍चोंं के पेट में दागी जा रही लोहे की छड़, चीख से गूंज उठता पूरा जिला; अंधविश्वास पर टिकी चिड़ी काठी की परंपरा