Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway News: यात्री ध्यान दें! अब बोकारो नहीं जाएंगी पुरुषोत्तम समेत ये 7 ट्रेनें, यहां देख लें नया रूट चार्ट

    Updated: Sat, 03 May 2025 05:28 PM (IST)

    धनबाद गोमो और बोकारो से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर। रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द कर दिया है जिसमें झाड़ग्राम मेमू और बोकारो पैसेंजर शामिल हैं। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल, जनशताब्दी व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
    2. झाड़ग्राम मेमू और बोकारो पैसेंजर रद, अलेप्पी एक्सप्रेस भी नहीं जाएगी बोकारो

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद, गोमो व बोकारो से रेल यात्रा करने वाले हैं तो ट्रेनों से जुड़ी अपडेट जानकारी जरूर ले लें। रेलवे ने इस रविवार को चार ट्रेनों को रद कर दिया है।

    सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इनमें अलेप्पी एक्सप्रेस, धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल, पुरुषोत्तम, जन शताब्दी व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस शामिल हैं। मार्ग परिवर्तन के कारण छह ट्रेनें बोकारो नहीं जाएंगी।

    आनंदविहार से हटिया जानेवाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस गया से गोमो व बोकारो के बदले टोरी व लोहरदगा होकर चलेगी। रेलवे की ओर से बताया कि आद्रा रेल मंडल में विकास कार्याें को लेकर ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।

    यह ट्रेनें नहीं जाएंगी बोकारो

    • शनिवार को चलने वाली 12818 आनंदविहार-हटिया एक्सप्रेस कोडरमा, गोमो व बोकारो के स्थान पर टोरी, लोहरदगा व रांची होकर चलेगी।
    • शनिवार को चलने वाली 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस बोकारो, चंद्रपुरा व गोमो के बदले पुरुलिया, अनाड़ा, भोजूडीह, खानूडीह व गोमो होकर चलेगी।
    • शनिवार को चलने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गोमो, चंद्रपुरा व बोकारो के बदले गोमो, खानूडीह, भोजूडीह, अनाड़ा व पुरुलिया होकर चलेगी।
    • रविवार को 13351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस चंद्रपुरा से बोकारो के बदले चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।
    • रविवार को 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल चंद्रपुरा से बोकारो के बदले चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।
    • रविवार को 12365 पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा से बोकारो के बदले चंद्रपुरा, बरकाकाना व मूरी होकर चलेगी।
    • रविवार को 12366 रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस मूरी से बोकारो के बदले मूरी, बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर चलेगी।

    कल रांची नहीं जाएंगी दुमका-रांची इंटरसिटी

    • रविवार को 13319 दुमका-रांची इंटरसिटी दुमका से धनबाद तक चलेगी। धनबाद से रांची के बीच रद रहेगी।
    • रविवार को 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी धनबाद से दुमका तक जाएगी। रांची से धनबाद के बीच रद रहेगी।

    चार मई को रद की गईं ट्रेनें

    • 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू
    • 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू
    • 58033 बोकारो-रांची पैसेंजर
    • 58034 रांची-बोकारो पैसेंजर

    यह भी पढ़ें-

    रेलवे का नया फरमान, ये यात्री स्लीपर और एसी कोच में नहीं कर पाएंगे सफर, ATM से पैसे निकालना भी हुआ महंगा