यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वन-वे स्पेशल ट्रेन: सात को हावड़ा-दिल्ली और 10 नवंबर को धनबाद के लिए चलेगी, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Train News जनरल श्रेणी में होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में हावड़ा से दिल्ली के बीच सात ...और पढ़ें

HighLights
- रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय
- एर्नाकूलम स्पेशल में जुड़ेंगे 22 जनरल कोच
जागरण संवाददाता, धनबाद। हावड़ा से दिल्ली के बीच सात नवंबर को वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। हावड़ा से सुबह 8:35 पर खुल कर दिन 11:15 पर आसनसोल और अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इस ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के छह कोच और दो लगेज यान जुड़ेंगे। पटना होकर चलने वाली ट्रेन वाराणसी और कानपुर के बदले पंडित दीन दयाल उपाध्याय और गोविंदपुरी होकर चलेगी।
इसके साथ ही दक्षिण भारत से धनबाद के लिए एक बार फिर जनरल डब्बे वाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। 10 नवंबर को एर्नाकूलम से धनबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।
जनरल श्रेणी में होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 06077 एर्नाकूलम-धनबाद स्पेशल ट्रेन एर्नाकूलम से रात 11:55 पर चलेगी।
12 नवंबर की देर रात 11:00 बजे धनबाद आएगी। इस ट्रेन से धनबाद के साथ गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो के साथ संताल के यात्री और कामगार भी दक्षिण भारत से लौट सकेंगे।
एर्नाकूलम स्पेशल में जुड़ेंगे 22 जनरल कोच
एर्नाकूलम धनबाद स्पेशल ट्रेन में 22 जनरल कोच और दो लगेज यान जुड़ेंगे। जनरल श्रेणी का किराया नियमित ट्रेन की तुलना में अधिक चुकाना होगा।
इन स्टेशन पर होगा ठहराव
एर्नाकूलम से चलने वाली ट्रेन अलुवा, त्रिशूर, पलक्कड, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, पेरंबुर, गुडुर, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, दुव्वाडा, विजयनगरम, रायगढ़, सबलपुर और राउरकेला पर ठहराव करेगी।
दिवाली बाद धनबाद से चल सकती है स्पेशल ट्रेन
धनबाद आने वाली जनरल कोच वाली ट्रेन के खाली रैक से धनबाद से एर्नाकूलम के लिए दिवाली बाद स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है। इससे पहले 27 अक्टूबर को धनबाद से एर्नाकूलम के बीच स्पेशल ट्रेन चली थी। हालांकि देर से सूचना जारी होने के कारण यात्री कम मिले थे। धनबाद से 27 फीसद की बुकिंग हुई थी।