Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi: 'सिर्फ हमारी पार्टी ही...', झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 02:16 PM (IST)

    राहुल गांधी ने रविवार को धनबाद बोकारो और रामगढ़ में न्याय यात्रा के दौरान सभाओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने जहां भाजपा और केंद्र सरकार को नि ...और पढ़ें

    Rahul Gandhi: 'सिर्फ हमारी पार्टी ही...', झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान
    Rahul Gandhi: 'सिर्फ हमारी पार्टी ही...', झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

    HighLights

    1. आदिवासियों के उत्थान को लेकर राहुल गांधी के किए कई वादे
    2. दलितों व आदिवासियों के अधिकारों को छीन रही है- राहुल गांधी

    जागरण टीम, धनबाद/बोकारो। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को झारखंड के धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में न्याय यात्रा के क्रम में कई सभाओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने जहां भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। वहीं, आदिवासियों और गरीबों के उत्थान को लेकर भी लोगों से वादे किए।

    उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल कांग्रेस कर सकती है। केंद्र सरकार पब्लिक सेक्टर निजी हाथों में सौंप रही है। दलितों व आदिवासियों के अधिकारों को छीन रही है। बोकारो स्टील फैक्ट्री प्लांट को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने को केंद्र सरकार यह कर रही है।

    कोयला मजदूरों से मिले राहुल गांधी 

    बोकारो में यात्रा के दौरान गोधर में राहुल ने कोयला मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में पेसा और जमीन अधिग्रहण कानून बनाया। वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी।

    आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोली है। हमने लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। राहुल ने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी है। साथ ही कहा कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है।

    खबरें और भी

    झारखंड में एक दिन कांग्रेस अपने दम पर बनाएगी सरकार- जयराम

    बोकारो में जयराम रमेश ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब कांग्रेस झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाएगी। साथ ही दावा किया कि आइएनडीआइए गठबंधन मजबूत है। फिलहाल 27 पार्टियों का यह गठबंधन है। 28 पार्टियों के साथ इसे बनाया था, उनमें से एक छोड़कर चले गए।

    बंगाल सीएम ममता बनर्जी के हाल के बयान पर कहा कि हम गठबंधन में सभी को साथ लेकर लेकर चल रहे हैं। सीट शेयरिंग पर भी बात होगी। ये विधानसभा चुनाव नहीं है, लोकसभा चुनाव है। इसके लिए गठबंधन हुआ है। विधानसभा चुनाव में अलग से बात होगी।

    ये भी पढ़ें: Hemant Soren: '...बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा; ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा

    ये भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट से पहले चंपई सोरेन को लगा बड़ा झटका, एक विधायक ने सरकार को समर्थन देने से किया इनकार