Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pappu Yadav : पप्पू यादव बिहार छोड़ अचानक धनबाद पहुंचे, कांग्रेस खेमे में बढ़ी हलचल, जाते-जाते दे दिया बड़ा संदेश

    Updated: Mon, 06 May 2024 12:54 PM (IST)

    Pappu Yadav बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सांसद पप्पू यादव आज कांग्रेस प्रत्‍याशी अनुपमा सिं ...और पढ़ें

    कांग्रेस प्रत्‍याशी अनुपमा सिंह के प्रचार में धनबाद पहुंचे पप्‍पू यादव
    कांग्रेस प्रत्‍याशी अनुपमा सिंह के प्रचार में धनबाद पहुंचे पप्‍पू यादव

    HighLights

    1. धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के चुनाव प्रचार के लिए धनबाद पहुंचे पप्पू यादव
    2. कहा- चार जून के बाद पूर्णिया लिखेगा इतिहास

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने भाजपा पर तीखा हमला बाेला। उन्होंने कहा भाजपा (BJP) हमारी सीता (Sita Soren) को चुरा ले गई, गीता (Geeta Koda) को भी ईडी के दबाव में अपने झांसे में ले लिया। 400 का नारा देकर अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही भाजपा चुनाव हारेगी और आइएनडीआइए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चार जून के बाद सरकार बनाएगी।

    अनुपमा सिंह के प्रचार में धनबाद पहुंचे पप्‍पू

    पप्पू यादव सोमवार को कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी अनुपमा सिंह (Anupama Singh) के पक्ष में चुनाव प्रचार करने धनबाद पहुंचे। सर्वप्रथम बारामुड़ी खटाल पहुंचकर अपने चिरपरिचित अंदाज में खाट पर बैठकर दाल-चावल-चोखा खाया।

    बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, धनबाद (Dhanbad Election) से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट मांगा। यह भी कहा कि धनबाद के विकास के लिए स्वच्छ एवं अच्छे नेता का चुनाव करें, जो दागदार न हों। अनुपमा सिंह श्रेष्ठ प्रत्याशी हैं। जाते-जाते भाजपा पर तंज भी कसा।

    चार जून के बाद पूर्णिया लिखेगा इतिहास: पप्‍पू

    उन्होंने कहा कि पूर्णिया सीट पर आज पूरे विश्व की निगाहें हैं। उनका किसी से भेदभाव नहीं है। परिवार भी उनके साथ है। पूर्णिया में हिंदू न मुसलमान न जाति न धर्म और न ही बाहुबल, इस पर मतदान नहीं हुआ बल्कि उनके कार्यों को देखते हुए पूर्णिया की जनता ने वोटिंग की। सभी लोगों का साथ और प्यार मिला। चार जून के बाद पूर्णिया इतिहास लिखेगा, जिसे पूरा विश्व देखेगा।

    खबरें और भी

    तीन लाख वोट से जीतेगी कांग्रेस: पप्‍पू यादव

    पप्पू यादव ने कहा, कम से कम तीन लाख वोट से जीतेंगे। धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह विजयी हो रही हैं। भाजपा की करारी हार होगी। पप्पू यादव ने भाजपा पर करारा प्रहार किया।

    उन्होंने कहा झारखंड बनने में भी कांग्रेस का योगदान है। महिलाएं भाजपा से अलग हो रही हैं। युवाओं में आक्रोश है, किसानों की आवाज दबाई जा रही है। छोटे व्यापारी की हालत खराब है, ये बर्बाद हो चुके हैं।

    पिछले 10 वर्षों में झारखंड के अंदर एक भी फैक्ट्री नहीं लगी। रोजगार की आस में युवा पलायन कर रहे हैं। भाजपा के विरोध में लहर है। कांग्रेस ही इसका जवाब है।

    ये भी पढ़ें:

    VIDEO : रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री आलमगीर के पीएस के 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी; 25 करोड़ कैश बरामद

    Jharkhand Politics: 'पूरा दम लगा ले, 150 पार नहीं करेगी', CM चंपई सोरेन की BJP को खुली चुनौती