संवेदनशीलता की मिसाल: मोर की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सम्मानजनक अंतिम संस्कार
Peacock Electrocuted in Dhanbad:धनबाद के तोपचांची प्रखंड के जीतपुर गांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मोर की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

मोर का अंतिम संस्कार करते युवक।
HighLights
धनबाद के जीतपुर गांव में मोर की करंट से मौत।
ग्रामीणों ने मोर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।
खुले बिजली तार वन्यजीवों के लिए खतरा बने।
संवाद सूत्र, जागरण, गोमो (धनबाद)। Peacock Electrocuted in Dhanbadझारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के जीतपुर गांव में रविवार को एक मार्मिक घटना ने ग्रामीणों को भावुक कर दिया। राष्ट्रीय पक्षी मोर की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
सुबह घटना होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घायल मोर को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज करंट के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। कुछ देर तक मोर खेत में ही पड़ा रहा, जिसे देखकर हर किसी का मन द्रवित हो उठा।
इसके बाद गांव के युवकों ने इंसानियत और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मोर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। पूजा-अर्चना के बाद उसे जीतपुर नदी किनारे दफनाया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही आसपास के जंगलों से प्यास बुझाने के लिए बड़ी संख्या में मोर गांव की ओर आते हैं और शाम होते ही वापस लौट जाते हैं। ऐसे में बिजली के खुले तार उनके लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर वन्य जीवों की सुरक्षा और बिजली व्यवस्था में सुधार की जरूरत को उजागर कर दिया है।